जिला स्तरीय जनसुनवाई का हुआ आयोजन कार्यवाहक जिला कलक्टर ने सुनी आमजन की परिवेदनाएं, किया मौके पर निस्तारण

बूंदी- स्मार्ट हलचल|आमजन की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी समाधान के लिए शुरू की गई त्रिस्तरीय जनसुनवाई व्यवस्था के तहत गुरूवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन किया गया। कार्यवाहक जिला कलक्टर रामकिशोर मीणा ने आमजन की परिवेदनाएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को तत्काल समाधान के निर्देश दिए।जिला स्तरीय जनसुनवाई में कचरा पॉइंट पर फैले कचरे का व्यवस्थित उठाव करवाने, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) के तहत गेहूं दिलवाने, सार्वजनिक भूमि से अतिक्रमण हटवाने और सरकारी दस्‍तावेजों में नाम शुद्धीकरण, बिजली पोल हटवाने, सड़क की मरम्‍मत करवाने सहित विभिन्न जन समस्याओं से संबंधित कुल 25 प्रकरण प्राप्त हुए।

कार्यवाहक जिला कलक्टर ने सभी प्रकरणों को गंभीरता से सुनते हुए मौके पर मौजूद संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त सभी शिकायतों का पूरी संवेदनशीलता के साथ त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करें, ताकि आमजन को तत्काल राहत प्रदान की जा सकें। जिला स्तरीय जनसुनवाई में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिले के सभी उपखण्ड अधिकारी सहित ब्लॉक स्तरीय अधिकारी भी उपस्थित रहें।

*संपर्क पोर्टल के लंबित प्रकरणों की हुई समीक्षा*
इस दौरान जिला कलक्टर ने राजस्थान संपर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों के निस्तारण की भी समीक्षा की। उन्होंने पोर्टल पर लंबित प्रकरणों के संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे इन्हें शीघ्रता से निस्तारित करें।

जिला स्तरीय जनसुनवाई के दौरान जिला परिषद के मुख्‍य कार्यकारी अधिकारी रवि वर्मा, अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक जसवीर मीणा, उपखंड अधिकारी बूंदी लक्ष्‍मीकांत मीणा सहित विभिन्‍न विभागों के जिला स्‍तरीय अधिकारी मौजूद रहें।