ओम जैन
शंभूपुरा। स्मार्ट हलचल|भारतीय सेना के जवान पंचायत समिति भदेसर के ग्राम धीरजी का खेड़ा निवासी पहलवान गुर्जर के निधन का समाचार सुनकर विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने उनके ग्राम पहुंचकर परिवार को नम आंखो से सांत्वना दी।
इस अवसर पर विधायक आक्या ने परिवार को हर सम्भव मदद का भरोसा दिलाते हुए कहा की आज भारत माता ने अपने वीर सपूत को खो दिया है। पहलवान गुर्जर ने भारतीय सेना में रहकर अपनी बहादुरी का परचम फहराया था, उन्होंने देश की रक्षा करने में अपना सर्वस्व देश के लिए अर्पण कर दिया। उनके पराक्रम को कभी भुलाया नहीं जा सकता हम सभी को उनकी बहादुरी पर गर्व है। उनकी वीरता, देशभक्ति और साहस हम सभी के लिए प्रेरणा है।
इस अवसर पर उपखण्ड अधिकारी रजनी मीणा, पुलिस उपाधीक्षक विनोद लखेरा, तहसीलदार शिव सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अशोक रायका, भदेसर मण्डल अध्यक्ष हीरालाल रायका, पूर्व मण्डल अध्यक्ष पवन आचार्य, पूर्व सरपंच बगदीराम रायका, जीएसएस अध्यक्ष मंगलसिंह, मिठुसिंह सहित बड़ी संख्या में अधिकारीगण व ग्रामीणजन उपस्थित थे।
