महुवा थाना अधिकारी राजेंद्र कुमार ने पुलिस स्थापना दिवस पर साइबर फ्रॉड बचाव के साथ महिला सुरक्षा बालिका सुरक्षा को लेकर दी जानकारी

नीरज मीणा

महुवा।स्मार्ट हलचल/उपखंड मुख्यालय के पीएम श्री राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में गुरुवार को 77 वें पुलिस स्थापना दिवस पर साइबर फ्रॉड की जानकारी व बचाव कार्यक्रम आयोजित हुआ।सर्वप्रथम कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि महवा थाना अधिकारी राजेंद्र कुमार मीना,सहायक उप निरीक्षक देशराज व प्रधानाचार्य हनुमान प्रसाद मीना द्वारा मां सरस्वती के मंदिर में माल्यार्पण कर व दीप प्रज्वलन से की गई।तत्पश्चात सभी अतिथियों का विद्यालय स्टाफ द्वारा माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।थानाधिकारी राजेंद्र कुमार मीना द्वारा 77 वें पुलिस स्थापना दिवस (16 अप्रैल 1949) के अवसर पर छात्राओं को साइबर अपराध लेसन पर विस्तार से जानकारी दी गई।उन्होंने छात्राओं को सोशल मीडिया पर अश्लील फोटो,पिक्चर शेयर न करने,अपरिचित को आईडी पासवर्ड शेयर करने से बचने,मोबाइल का आवश्यक होने पर ही उपयोग करने की जानकारी दी।थानाधिकारी ने कहा कि विद्यार्थियों को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जाने की जरूरत ही नहीं है।बच्चे रील बनाने से बचें।रील में सुन्दर से अति सुन्दर दिखने का झूंठा शौक नहीं पालें।उन्होंने साइबर अपराधों के कई उदाहरण भी दिए।इस पर छात्रा काजल मीना,दिया शर्मा,दिव्यांशी सोनी,क्षमा खोवाल सहित दर्जनों छात्राओं ने पुलिस व साइबर फ्रॉड से जुड़े सवाल किए।उन्होंने एटीएम,बैंक खाता के फ्रॉड के बचाव भी बताए।सेक्स टॉर्शन पर भी छात्राओं को जागरूक किया।उन्होंने ऐसे मामले सामने आने पर थानाधिकारी राजेंद्र कुमार ने स्वयं के मोबाइल नंबर 9928082648 देकर सूचना देने की अपील की।साथ ही हेल्पलाइन नंबर 1930 पर तत्काल सूचना देने को कहा।अंत में प्रधानाचार्य हनुमान प्रसाद मीना ने सभी अतिथियों का आभार जताया।
इस दौरान पुलिस स्टाफ के एएसआई देशराज,सनी,लाखन महिला सुरक्षा सखी अनीता अवस्थी व विद्यालय स्टाफ सहित सैंकड़ों छात्राएं मौजूद थी।