RIPS के तहत मिलेंगे सरकारी लाभ; 500 से 20,000 वर्गमीटर तक के भूखंड उपलब्ध
कोटा। स्मार्ट हलचल|औद्योगिक विकास को नई दिशा देते हुए कोटा शहर को उसका पहला निजी औद्योगिक पार्क मिलने जा रहा है। उरबाना टेक्नोपार्क का भव्य शुभारंभ 18 अप्रैल 2026 को किया जाएगा।यह परियोजना NH-52 पर मंडाना टोल प्लाजा के समीप, कोटा–झालावाड़ हाईवे पर स्थित है, जो शहर से लगभग 22 किलोमीटर दूरी पर है और रणनीतिक रूप से अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान पर विकसित की गई है।
कंपनी के निदेशक अनिल मूंदड़ा ने बताया कि कोटा एवं आसपास के क्षेत्रों में लंबे समय से उद्योगों के लिए तैयार भूमि की कमी रही है। अरबना टेक्नोपार्क इस कमी को दूर करते हुए क्षेत्र के औद्योगिक विकास को नई गति प्रदान करेगा तथा निवेशकों के लिए एक सुनहरा अवसर साबित होगा।
परियोजना के सेल्स एवं मार्केटिंग पार्टनर के रूप में भारत लैंडमार्क रियल्टी एलएलपी कार्य कर रही है, जिसके संचालन एवं निष्पादन का कार्य कुणाल गुप्ता एवं सहज पोद्दार के निर्देशन में किया जा रहा है। यह टीम परियोजना को एक सुव्यवस्थित, पारदर्शी एवं परिणाम-उन्मुख दृष्टिकोण के साथ आगे बढ़ा रही है।
प्रथम चरण में लगभग 2,29,000 वर्गमीटर क्षेत्र उपलब्ध कराया गया है, जिसमें 500 से 20,000 वर्गमीटर तक के औद्योगिक एवं वाणिज्यिक भूखंड शामिल हैं, जो विभिन्न प्रकार के उद्योगों के लिए उपयुक्त हैं। कुल 187 एकड़ में फैला हुआ है।
यह परियोजना RERA पंजीकृत है तथा लेआउट प्लान कोटा कलेक्टर द्वारा अनुमोदित है। साथ ही, राजस्थान निवेश प्रोत्साहन योजना (RIPS) के अंतर्गत निवेशकों को आकर्षक सरकारी लाभ प्राप्त होंगे।
