बूँदी – शहर में नई पेयजल वितरण प्रणाली के अन्तर्गत राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना (आरयूआईडीपी) के सामुदायिक जागरूकता एवं जन सहभागिता कार्यक्रम के तहत रूड़ीप की अधिशाषी अभियंता दीप्ति पाटनी के निर्देशन मैं शहर के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 38 के महावती टोला मे सामुदायिक संवाद कार्यक्रम आयोजित कर परियोजना के बारे में जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में कैप -आरयूआईडीपी के सचिन मुदगल ने आमजन को नई जलप्रदाय योजना से होने वाले लाभों के बारे मे जानकारी देते हुए कहा कि नई जल प्रदाय योजना के अन्तर्गत पानी मीटरयुक्त, पर्याप्त एवं पूर्ण प्रेशर के साथ मिलेगा और आमजन से अपील कि पानी को किसी भी तरह बर्बाद नहीं करें,आवश्कतानुसार ही जल का उपयोग करें । पानी की एक-एक बून्द बचाए आज की बचत कल का भविष्य है जल ही जीवन है। जल संरक्षण करना भविष्य के लिए बेहद जरूरी है जीवन जीने के लिए जल का संरक्षण और बचाव बहुत जरूरी होता है,क्योकि बिना जल के जीवन संभव नहीं है पानी की जरूरत हमारे जीवन भर होती है।पानी प्रकृति का दिया हुआ उपहार है जिसका हमें सम्मान करना चाहिए।
इसी क्रम मै उन्होंने आमजन से अपील करी कि जिनके पास वैध कनेक्शन नहीं है वह जलदाय विभाग से पानी का वैध कनेक्शन लेवे तथा परियोजना के विकास कार्यों मे सहयोग प्रदान करे ताकि परियोजना कार्यों को समय पर पूरा किया जा सके । इसके साथ ही शिकायत अथवा सुझाव के संबंध मै टोल फ्री नंबर 18003099842 के बारे मे अवगत कराया गया ।
इस कार्यक्रम मैं सीएमएससी के सोशल सेफ़गार्ड नरेश महावर ने अपने व्याख्यान मैं कहा कि पानी बचाने के साथ साथ हमें स्वच्छ और सुंदर बूँदी बनाने मैं अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी । घरों से निकलने वाले कचरे को इधर उधर ना फेंक कर नगरपरिषद द्वारा निर्धारित कचरा पॉइंट अथवा टिपर मैं ही डालें।
इस अवसर पर एएनएम पूजा गुर्जर, आशा डोली खत्री , मंजु देवी एवं स्थानीय महिलाओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने मे सहयोग प्रदान किया ।
