उदयपुर 17 अप्रैल
भेंट कर वाइस प्रिंसिपल और प्रिसिपल की अविलंब रिव्यू डीपीसी की मांग की गई
स्मार्ट हलचल|संगठन अध्यक्ष गिरीश चौबीसा के अनुसार विगत कुछ समय में वरिष्ठ अध्यापक से व्याख्याता पद पर रिव्यू डीपीसी होने कई व्याख्याताओं का चयन वर्ष परिवर्तित हुआ जिसकी वजह से उनकी वरिष्ठता में भी परिवर्तन हुआ है। इस स्थिति में वरिष्ठ होने के बावजूद उन्हें आगामी वर्षों की वीपी एवं प्रिंसिपल डीपीसी का लाभ नहीं मिला है जबकि कई व्याख्याता कनिष्ठ होकर भी प्रिंसिपल पद की पदोन्नति प्राप्त कर चुके हैं।
ऐसे समस्त एवं डीपीसी से वंचित व्याख्याताओं के लिए वाइस प्रिंसिपल एवं प्रिंसिपल पदों पर रिव्यू डीपीसी अविलंब आयोजित करवाई जाने की मांग की गई ताकि उन्हें अपनी वरिष्ठता का समुचित लाभ मिल सके।
इस अवसर पर संगठन के प्रतिनिधि त्रिभुवन चौबीसा, ऋषिकेष गामोट तथा राजेंद्र नायक भी उपस्थित रहे।
