ओम जैन शंभूपुरा।
शंभूपुरा।पंचायत समिति भदेसर के ग्राम धीरजी का खेड़ा निवासी भारतीय सेना के जवान पहलवान गुर्जर का शुक्रवार को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।
इससे पूर्व भारतीय सेना की 24 राजपूत रेजिमेंट में तैनात पहलवान गुर्जर की पार्थिव देह शुक्रवार को सेना के वाहन में उनके पैतृक गांव धीरजी का खेड़ा पहुंचने पर उपस्थित प्रत्येक व्यक्ति की आंखो में आंसु थे। विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने नम आंखों से उनकी पार्थिव देेह पर पुष्प अर्पित कर उन्हे श्रद्धांजली दी। दिवंगत पहलवान गुर्जर की तिरंगे में लिपटी पार्थिव देह के समक्ष सेना के जवानों द्वारा बंदूके उल्टी कर शोक प्रकट किया गया और बंदूकों की सलामी दी गई। बाद में सेना के वाहन में अंतिम यात्रा निकाली गई। इस दौरान जब तक सुरज चांद रहेगा पहलवान तेरा नाम रहेगा तथा भारत माता की जय के नारों से माहौल गुंजायमान हो गया। अंत्येष्टि से पहले तिरंगे को पुरे सम्मान के साथ उतारकर परिवार को सौंपा गया। तत्पश्चात पार्थिव देह को पंचतत्व में विलीन किया गया।
बाद में विधायक आक्या ने परिवार के सदस्यों से मिलकर उन्हें सांत्वना देते हुए हर संभव मदद का भरोसा दिलाते हुए कहा की भारतीय सेना में रहकर देश सेवा के लिए उनके द्वारा किये गये कार्यों को कभी भुलाया नही जा सकता है। हम सभी को उनकी बहादूरी पर गर्व है।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष रतन गाडरी, उपखण्ड अधिकारी रजनी मीणा, पुलिस उपाधीक्षक विनोद लखेरा, वृताधीकारी विनोद मेनारिया, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अशोक रायका, भदेसर मण्डल अध्यक्ष हीरालाल रायका, पूर्व मण्डल अध्यक्ष पवन आचार्य, सुरेश जैन, तेजपाल रेगर, राजेन्द्र सिंह, रमेश बोरीवाल, प्रभु गुर्जर, नारायण गुर्जर, भोपालसिंह, ललीत खटीक, सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।
