माण्डलगढ़ न्यूज़: गोविंदपुरा मार्ग पर जंगल में मिला अज्ञात युवक का शव, शिनाख्त जारी

माण्डलगढ़। कस्बे में कृषि मंडी के पीछे गोविंदपुरा सड़क मार्ग के किनारे स्थित जंगल में एक अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

एनीकट के पास मिला 2-3 दिन पुराना शव

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, युवक का शव कृषि मंडी के पीछे, गोविंदपुरा सड़क मार्ग किनारे जंगल में एनीकट के पास पड़ा मिला है। मृतक युवक की उम्र करीब 30 वर्ष के आसपास प्रतीत हो रही है। शव की अवस्था को देखकर प्राथमिक जांच में अनुमान लगाया जा रहा है कि यह दो से तीन दिन पुराना है। पुलिस ने शव को सुरक्षित रखवा दिया है और आसपास के थानों में गुमशुदगी की रिपोर्ट खंगाली जा रही है।

पुलिस ने की आमजन से अपील

माण्डलगढ़ पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति इस मृतक युवक को पहचानता है, किसी लापता व्यक्ति की जानकारी रखता है या इस संबंध में कोई सुराग दे सकता है, तो वह तुरंत पुलिस की मदद करे।

संपर्क करें: जानकारी देने के लिए माण्डलगढ़ पुलिस स्टेशन पर सीधे संपर्क किया जा सकता है या दूरभाष नंबर 01489 230028 पर सूचना दी जा सकती है।