उदयपुर 10 अक्टूबर
स्मार्ट हलचल|राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद के निर्देशानुसार अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक, समग्र शिक्षा उदयपुर द्वारा अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय शैक्षिक किशोरी उत्सव का आयोजन सेक्टर–4, उदयपुर स्थित सरस्वती शिक्षक सदन में किया गया जिसमें उदयपुर एवं सलूम्बर जिले की 200 से अधिक बालिकाओं,30 शिक्षिकाओं के अतिरिक्त बड़ी संख्या में अभिभावकों ने भाग लिया।
प्रभारी कार्यक्रम अधिकारी पंकज कलाल के अनुसार इस मौके पर आयोजित शैक्षिक किशोरी उत्सव में दोनों जिलों के समस्त ब्लॉक से प्रत्येक जोन में प्रथम स्थान प्राप्त किशोरियों द्वारा प्रारंभिक एवं माध्यमिक श्रेणी में अपने स्टॉल प्रदर्शित किए जिन्हें निर्णायकों द्वारा अवलोकित कर प्रत्येक जोन अनुसार परिणाम जारी किए।
इस अवसर विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आयोजन भी किया गया साथ ही बालिकाओं द्वारा आत्मरक्षा का डेमो भी प्रदर्शित किया गया
वही विभिन्न ब्लॉक की बालिकाओं द्वारा गीत एवं कविताएं भी प्रस्तुत की गई। भींडर ब्लॉक के संग्रामपुरा(लूणदा)की बालिका कोमल द्वारा प्रदर्शित कला को सराहा गया।
एडीपीसी कुंज बिहारी भारद्वाज ने बताया कि इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस की थीम “बाल विवाह समाप्त करें और बालिकाओं के अधिकारों में निवेश करें” के अनुरूप विभिन्न चित्र एवं पोस्टर का भी प्रदर्शन किया गया।
इस अवसर ब्लॉकवार 150 से अधिक बालिकाओं को टी-शर्ट ,कैप,स्मृति चिह्न एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया साथ ही बालिका शिक्षा के क्षेत्र में श्रेष्ठ कार्य करने वाली दीपिका शर्मा,विजयलक्ष्मी पोरवाल सहित 23 शिक्षिकाओं का भी सम्मान किया गया।
इस अवसर पर अपने उद्बोधन में विशिष्ट अतिथि डॉ मधु सरीन ने बालिकाओं से खुद को बदलने का आह्वान करते हुआ कहा कि खुद के बदलने से ही जमाना बदलता है। इस अवसर पर न्यूरोलॉजिस्ट डॉ रेणु खमेसरा, राजस्थान विद्यापीठ की वी सी डॉ मंजू मांडोत,राजस्थान प्रशासनिक सेवा की अधिकारी प्रियंका बंसीवाल, मोगरा ग्रुप ऑफ कंपनीज की सीईओ प्रिया मोगरा,सचिन मोटर्स की सीईओ दर्शना सिंघवी तथा कश्ती फाउंडेशन की श्रद्धा मुर्डिया ने भी संबोधित किया।
इससे पूर्व एडीपीसी कुंज बिहारी भारद्वाज, एपीसी कन्हैया लाल सुथार एवं प्रभारी कार्यक्रम अधिकारी पंकज कलाल द्वारा अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता कुंज बिहारी भारद्वाज द्वारा की गई। कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि डाइट प्रिंसिपल शीला काहाल्या तथा अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिलाध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह झाला एवं महामंत्री मंगल जैन थे।
इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी त्रिभुवन चौबीसा, देवीलाल सालवी तथा शिवशंकर खंडेलवाल भी उपस्थित रहे।