मिर्गी रोग शिविर में उमड़ी मरीजों की भीड़, 131 को मिला उपचार

11 नए मरीज भी पहुंचे, 260 से अधिक लोगों ने पाई निःशुल्क भोजन सेवा

महेन्द्र नागौरी

भीलवाड़ा / गुलाबपुरा|स्मार्ट हलचल|श्री प्राज्ञ मिर्गी रोग निवारक समिति की ओर से मंगलवार को आयोजित निःशुल्क मिर्गी रोग चिकित्सा शिविर में 131 मरीजों का उपचार किया गया। वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. आर.के. चंडक ने मरीजों को परामर्श दिया। इनमें 11 नए मरीज शामिल रहे। सभी को निःशुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं।
शिविर में अनिल चौधरी ने योग और नियमित अभ्यास के महत्व की जानकारी दी। एनआर कोगटा चैरिटेबल ट्रस्ट विजयनगर के सहयोग से आयोजित सेवा गतिविधियों में 260 से अधिक लोगों ने निःशुल्क भोजन का लाभ लिया। पूरे नवंबर माह शिविरों में भोजन सेवा जारी रहेगी।
संस्था पदाधिकारियों ने बताया कि जरूरतमंद मिर्गी रोगियों को नियमित उपचार, परामर्श और दवाइयां उपलब्ध कराना संस्था का उद्देश्य है। मरीजों के परिजनों ने इस सेवा को मिर्गी रोगियों के लिए बड़ी राहत बताया।