जगतपुरा बूथ में लोकतंत्र का पर्व: शांतिपूर्ण मतदान संपन्न, विधायक ने की भाईचारे की अपील

भरत देवड़वाल

जगतपुरा। (निवाई),स्मार्ट हलचल|निवाई पंचायत समिति क्षेत्र के पोलिंग बूथ जगतपुरा, में पंचायत समिति सदस्य व जिला परिषद सदस्य के लिए मतदान शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।मतदान के दौरान क्षेत्रीय विधायक रामसहाय वर्मा, व प्रशासनिक अधिकारियों ने मतदान केंद्र पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने मतदानकर्मियों, पुलिस जवानों व मतदाताओं से बातचीत की और मतदान प्रक्रिया की जानकारी ली।इस अवसर पर विधायक रामसहाय वर्मा ने कहा कि क्षेत्र में भाईचारा, प्रेम और आपसी सौहार्द ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। सभी मतदाता इसी भावना के साथ शांतिपूर्ण मतदान करें।

उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि 16 नवंबर को होने वाले सरपंचों के चुनाव में भी इसी उत्साह और एकजुटता के साथ बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और लोकतंत्र के इस महापर्व को सफल बनाएं।

मतदान के दौरान प्रशासन व पुलिस की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे। मतदाताओं में भी मतदान को लेकर खासा उत्साह देखा गया।