घर में लगी अचानक आग ने सब कुछ जलाकर राख कर दिया

बद्री लाल माली

गुरला|स्मार्ट हलचल|बीती रात गुरला में बाबू लाल / रामचंद्र पिता गोपी लाल रेगर के मकान में रात 12 बजे बाद अचानक आग लग गई।आग ने देखते ही देखते ऊपरी कमरे में रखे कपड़े, बिस्तर, खोटी में रखी दो बोरी मक्की, घरेलू सामान, मेक अप और आर्टिफिशियल सामान को अपनी चपेट में ले लिया। आग में करीब 2 से 3 लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया।
गनीमत रही कि मकान की छत की पट्टियां नहीं टूटीं। अगर पट्टियां टूट जातीं तो बड़ा हादसा हो सकता था, क्योंकि छत के नीचे पूरा परिवार सो रहा था।
आग लगते ही पास-पड़ोसियों ने बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। करीब 3 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।