भीलवाड़ा 3 सितंबर|स्मार्ट हलचल|श्री गणेश उत्सव प्रबंध एवं सेवा समिति के तत्वाधान में 5 सितंबर को निशुल्क नेत्र जांच एवं परामर्श मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन आरसी व्यास कॉलोनी स्थित अपना घर वृद्धाश्रम में प्रातः 10 बजे आयोजित होगा|समिति मीडिया प्रभारी महावीर समदानी ने जानकारी देते हुए बताया कि डॉ कृष्णा हेड़ा नेत्र विशेषज्ञ डीएनबी द्वारा नेत्र रोगियों को परामर्श दिया जाएगा शिविर में आवास ,भोजन, दवाइयां चश्मा ,निशुल्क दिए जाएंगे शिविर चार दिवसीय आज से 8 सितंबर तक आयोजित होगा पहले दिन परामर्श दूसरे दिन नेत्र ऑपरेशन ,तीसरे दिन जांच ,चौथे दिन फॉलो अप किया जाएगा
