ग्राम हुँकण चाँदा की थुणी से माँ आशावरी की चतुर्थ पदयात्रा रवाना

भरत देवड़वाल

चाकसू । स्मार्ट हलचल|ग्राम हुँकण उर्फ चाँदा की थुणी से चाँदा गोत्र की कुलदेवी माता आशावरी की चतुर्थ पदयात्रा विधि-विधान के साथ रवाना हुई।यात्रा से पूर्व समस्त ग्रामवासियों रामकेश चाँदा, रामस्वरूप चाँदा, रंगलाल चाँदा, रामरतन चाँदा, फैलीराम चाँदा, प्रकाश कुमार सहित सभी ग्रामवासियों ने ध्वज का पूजन किया।3 सितंबर 2026 को ध्वज पूजन के बाद पदयात्रा रवाना हुई। रात्रि विश्राम दांतली-सिरोली में होगा। शुक्रवार 4 सितंबर 2026 को पदयात्रा खोह गंग, जयपुर स्थित माँ आशावरी के दरबार में पहुंचेगी, जहाँ माता के दर्शन-पूजन के साथ यात्रा का समापन होगा।

ग्रामीणों में यात्रा को लेकर भारी उत्साह है।