मोहब्बत और अकीदत से सजी हाजियों के इस्तकबाल की महफिल

 

खान परिवार की जानिब से हाजियों, शहर क़ाज़ी पेश इमामों और कमेटीयो का शानदार इस्तकबाल

निंबाहेड़ा, 22 जून (ज़ाकिर हुसैन)
स्मार्ट हलचल।रविवार सायंकाल नगर के इश्क़्काबाद स्थित नमन रिसॉर्ट परिसर में पवित्र हज यात्रा पूर्ण कर हरमैन शरीफैन (मक्का मुकर्रमा एवं मदीना मुनव्वरा) से वतन लौटे हाजियों के सम्मान मे मोहम्मद अय्यूब खान, नमन खान एवं अल्फ़ेज़ खान द्वारा एक रूहानी महफ़िल का आयोजन किया गया जिसमें हज की सआदत हासिल कर लौटे क्षेत्र के समस्त हाजियों के साथ नगर के शहर क़ाज़ी हाजी मोहम्मद आबिद हुसैन साहब सहित विभिन्न मस्जिदों के पेश इमामों, उलेमा-ए-किराम, सामाजिक एवं धार्मिक तंजीमों के पदाधिकारियों का गुलपोशी के साथ सम्मान किया गया।

इस अवसर पर मोहम्मद अय्यूब खान ने कहा कि हज इस्लाम का आखिरी फरिज़ा हे जो इंसान को सब्र, कुर्बानी, भाईचारे, इंसानियत और अल्लाह की इबादत का पैगाम देता है। हज से लौटने वाले खुशनसीब हाजी अपने साथ हरमैन शरीफैन की रूहानियत लेकर आते हैं जिनका सम्मान सौभाग्य की बात है।
हाजियों ने भी अपने मुकद्दस सफर के अनुभव साझा करते हुए कहा कि हज जैसी इबादत का एहसास अल्फाज़ में बयान मुमकिन नहीं हे उन्होंने मुल्क में अमन-ओ-अमान, भाईचारे, तरक्की, खुशहाली एवं समस्त इंसानियत की भलाई के लिए की गई दुआओं का भी उल्लेख किया।

समारोह के दौरान सौहार्द और एकता का सुंदर वातावरण देखने को मिला। ज़ब उपस्थित लोगों मे विशेषकर राजेश अग्रवाल ने हाजियों का इसतक़बाल कर दिली मुबारकबाद पेश की तथा उनसे दुआओं की दरख्वास्त की।
आयोजन के अंत मे विशेष स्नेहभोज का भी आयोजन किया गया जिसमें क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधिगण, विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी, मीडियाकर्मी तथा बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे अंत में खान परिवार ने सभी आगंतुकों, हाजियों एवं अतिथियों का आभार व्यक्त किया