जयपुर। स्मार्ट हलचल।अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार 21 जून को राजधानी जयपुर में आयोजित “हैप्पीनेस योग शिविर एवं योग रत्न सम्मान समारोह” में समर्पण संस्था एवं सूर्यवंशम योगा एण्ड वेलनेस सेन्टर ने की और से समर्पण संस्थान के संस्थापक दौलतराम माल्या, योगाचार्य मनीष सूर्यवंशी की ओर से कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व राज्यसभा सांसद राजकुमार वर्मा द्वारा पत्रकार व सामाजिक कार्यकर्ता भरत देवड़वाल को सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया, इस दौरान आयोजकों व अतिथियों ने भरत देवड़वाल को उनके सुखद उज्जवल भविष्य की उन्हें शुभकामनाएं दी।
