मदन मोहन गर्ग
गंगापुर सिटी, स्मार्ट हलचल। मां गुमानो बीजासणी देवी सेवा समिति के तत्वाधान में रविवार को निकली अग्रसेन शोभायात्रा का पुरानी मण्डी स्थित समिति के कार्यालय पर कोल्ड डिं्रक पिलाकर भव्य स्वागत किया गया। वहीं अग्रवाल समाज के सभी पदाधिकारियो का माल्यार्पण कर ओर महाराज अग्रसेन महाराज को श्रीफल भंेट कर पूजा अर्चना की गई। इस अवसर पर समिति अध्यक्ष महेष शर्मा, मंत्री दिनेष चूडी, कोषाध्यक्ष हरकेष पटवारी, ओमप्रकाष कैषियर, दिनेष धौलेटा, ब्रहमप्रकाष शर्मा, रमेष सैन, विष्णु करणपुर, ब्रहमानंद सलेमपुर, मुकेष लाइट, कैलाष छावा, नवनीत बंसल, सतीष गुप्ता आदि शामिल रहे। इस अवसर पर अग्रवाल समाज द्वारा समिति का सम्मान पत्र व स्मृति चिन्ह भेंट कर आभार जताया।