(पंकज पोरवाल)
भीलवाड़ा ।स्मार्ट हलचल|भीलवाड़ा शहर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा भारत के महान संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेसजनों ने अंबेडकर की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया तथा उनके विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के शहर अध्यक्ष शिवराम जीपी खटीक ने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने संविधान के माध्यम से देश को एक मजबूत लोकतांत्रिक आधार प्रदान किया। उनके विचार आज भी समाज में समानता, न्याय और अधिकारों की रक्षा के लिए प्रेरणा सत्रोत हैं। उन्होंने ने कहा कि डॉ. अंबेडकर के विचार आज भी समाज को दिशा देने वाले हैं और उनके सिद्धांतों को अपनाकर ही एक समानता आधारित समाज का निर्माण किया जा सकता है। साथ ही कांग्रेस पार्टी सदैव अंबेडकर के बताए मार्ग पर चलकर समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध रही है तथा सभी कार्यकर्ताओं से उनके सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। भीलवाड़ा विधानसभा कांग्रेस संगठन के प्रभारी गौतम राम स्वामी ने अपने उद्बोधन में डॉ. अंबेडकर जी के जीवन एवं उनके ऐतिहासिक योगदान पर विस्तृत प्रकाश डालते हुए कहा कि बाबा साहब किसी एक वर्ग के नहीं, बल्कि सम्पूर्ण समाज के नेता थे, जिन्होंने सभी वर्गों के अधिकारों के लिए संघर्ष किया। कार्यक्रम का संचालन एडवोकेट कुणाल ओझा द्वारा किया गया। इस अवसर पर मनोज पालीवाल, मेवाराम खोईवाल, मोहम्मद हारुन रंगरेज, कश्मीर शेख, वसीम शेख, मुकेश घूसर, गोरी शंकर दायमा, रामदयाल बलाई, कमल कुमार प्रजापत, सत्यनारायण तोतला, अंकित खोखर, शिवराज सुराणा, अनिता पहाड़िया, गोपाल खटीक, राकेश देसाई, धनराज, भूरलाल रेगर, जीशान शेख, आदित्य यादव, राजेंद्र सिंह राठौड़ सहित अनेक कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने एकजुट होकर अंबेडकर जी के विचारों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
