भीलवाड़ा की बेटियों का ऐतिहासिक डबल: राज्य स्तरीय हैंडबॉल में लगातार दूसरी बार जीता गोल्ड, कोमल जाट बनीं ‘सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

भीलवाड़ा/जालौर। स्मार्ट हलचल|शिक्षा विभाग के टूर्नामेंट इतिहास में भीलवाड़ा की लाड़लियों ने एक बार फिर इतिहास के पन्नों पर अपना नाम स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज करा दिया है। जालौर के आहोर में आयोजित 70वीं राज्य स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता (14 वर्ष बालिका वर्ग) में भीलवाड़ा की टीम ने अपने शानदार और आक्रामक खेल के दम पर पिछले साल के चैम्पियन खिताब को बरकरार रखते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भीलवाड़ा के खेल इतिहास में यह दूसरी बार है जब बालिका टीम ने लगातार अपना दबदबा कायम रखते हुए राज्य स्तर पर सोने का तमगा जीता है।
इस ऐतिहासिक जीत की खास बात यह रही कि पूरे टूर्नामेंट में अपनी जादुई फुर्ती से विपक्षी टीमों के छक्के छुड़ाने वाली भीलवाड़ा की कप्तान कोमल जाट को प्रतियोगिता की ‘सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी’ (बेस्ट प्लेयर) के प्रतिष्ठित अवार्ड से नवाजा गया। कोमल ने इस टूर्नामेंट में सर्वाधिक गोल दागकर अपनी टीम को चैंपियन बनाने में मुख्य भूमिका निभाई। अपराजेय सफर: लीग मैच से फाइनल तक भीलवाड़ा का दबदबा
टूर्नामेंट में भीलवाड़ा की टीम का सफर बेहद आक्रामक और एकतरफा रहा। खिलाड़ियों ने लीग मैचों से लेकर फाइनल तक विपक्षी टीमों को टिकने का एक भी मौका नहीं दिया:
लीग मैच (League Matches)
• मैच 1: भीलवाड़ा ने बालोतरा को 12-1 के भारी अंतर से रौंदा।
• मैच 2: भीलवाड़ा ने बारां के खिलाफ 13-1 से एकतरफा जीत दर्ज की।
• मैच 3: भीलवाड़ा ने जोधपुर को 9-0 से क्लीन स्वीप किया।
सुपर लीग (Super League)
• मैच 4: भीलवाड़ा ने जैसलमेर के खिलाफ 22-6 का विशाल स्कोर खड़ा कर धूल चटाई।
• मैच 5: भीलवाड़ा ने चित्तौड़गढ़ को 7-1 से शिकस्त दी।
• मैच 6: भीलवाड़ा ने बाड़मेर को 14-4 के बड़े अंतर से मात दी।
सेमीफाइनल (Semifinal)
• मैच 7: भीलवाड़ा ने बीकानेर को 13-3 से हराकर फाइनल का टिकट पक्का किया।
महामुकाबला / फाइनल (Final)
• मैच 8: बेहद रोमांचक फाइनल मैच में भीलवाड़ा ने हनुमानगढ़ को 12-10 से हराकर खिताब पर दोबारा कब्जा कर लिया। स्वर्णिम सफर के सारथी (विजेता टीम)
भीलवाड़ा को गौरवान्वित करने वाली इस स्वर्ण पदक विजेता टीम में शामिल जांबाज खिलाड़ी:
• कोमल जाट (कप्तान एवं बेस्ट प्लेयर)
• खुशी जाट, सीमरन योगी, गुंजन सेन, खुशी माली
• रानू गूर्जर, खुशी चौधरी, मुमल कंवर, गंगा जाट
• कृष्णा गुर्जर, घनिष्ठा आचार्य, पायल सुधार, पूनम शर्मा
• सुमन गुर्जर, कोमल कुमावत, सरिता जाट
बैकस्टेज हीरोज (ऑफिशियल टीम):
• कोच: लोकेन्द्र कुमार मीणा (जिनकी सटीक रणनीति ने टीम को जीत दिलाई)
• टीम प्रभारी: राधिका तिवाड़ी
• दलनायक: राजेश कुमार मीणा
*’गुरुकुल’ में तपीं बेटियां, मैदान में बिखेरा सोना*
इस ऐतिहासिक कामयाबी की नींव गुरुकुल पब्लिक स्कूल, लाम्बिया खुर्द में आयोजित पूर्व प्रशिक्षण शिविर (24 से 26 सितम्बर) में ही रख दी गई थी। जिला स्तरीय प्रतियोगिता के संयोजक तेज सिंह चौहान व अनिल चौधरी ने खिलाड़ियों में जीत का ऐसा जज्बा भरा कि मैदान पर उतरते ही विपक्षी टीमें भीलवाड़ा की रफ्तार के आगे पस्त हो गईं। 28 सितम्बर से 4 अक्टूबर तक एक्सीलेंस पब्लिक स्कूल आहोर (जालौर) में चले इस महामुकाबले में भीलवाड़ा की बेटियों ने इतिहास रच दिया। *भीलवाड़ा लौटने पर जोरदार स्वागत, अधिकारियों ने थपथपाई पीठ*
जैसे ही चैंपियन बेटियां भीलवाड़ा पहुंचीं, खेल प्रेमियों और शिक्षा विभाग के आला अधिकारियों ने उन्हें पलकों पर बिठा लिया। खिलाड़ियों और कोचों को माला पहनाकर व मिठाई खिलाकर उनका जोरदार स्वागत किया गया।
इस मौके पर जिला शिक्षा अधिकारी (मुख्यालय) प्रारंभिक शिक्षा डॉ. रामेश्वर लाल जीनगर ने बेहद गर्व भरे शब्दों में कहा:
“हमारी बेटियों की इस अभूतपूर्व उपलब्धि से आज पूरे भीलवाड़ा जिले का सीना गर्व से चौड़ा हो गया है। लगातार दूसरी बार राज्य स्तर पर गोल्ड जीतना यह साबित करता है कि भीलवाड़ा में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। यह जीत जिले के हजारों उभरते हुए खिलाड़ियों के लिए एक बहुत बड़ी प्रेरणा बनेगी| बधाई देने वाले मुख्य पदाधिकारी:
उपजिला शिक्षा अधिकारी जगजीतेंद्र सिंह, क्रीड़ा प्रभारी संजय शर्मा, जिला खेल प्रभारी सचिव विश्वजीत सिंह,मुकेश जीनगर, रामगोपाल शर्मा, राजपाल सैनी, विवेक एलिस, नवीन जागेटिया, नितिन सुखवाल, शिवदत्त राठौड़,अशोक शर्मा, भेरू लाल शर्मा, योगेश बराला, धर्मेंद्र चौधरी, सोनू कँवर, सुनील कुमार मेघवंशी,मूलचंद बहरवानी रामनारायण मुन्दडा, कालू लाल मीणा, विजय कुमार सरगरा, गोविन्द धोबी,चंद्रशेखर कुमावत,सीताराम बसीटा,राजेन्द्र सिंह, सरिता और दिलखुश धाकड़ आदि ने खिलाड़ियों और प्रशिक्षको को बधाई दी एवं बालिकाओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।