23 सितंबर को भैरूजी के नाम सजेगी भक्ति की रात

23 सितंबर को भैरूजी के नाम सजेगी भक्ति की रात

यश विहार में गूंजेंगे भजनों के सुर, सोनू सिसोदिया और प्रेम शंकर जाट जमाएंगे रंग

(महेन्द्र नागौरी)

भीलवाड़ा| स्मार्ट हलचल|शहर में 23 सितंबर को भैरूजी की भक्ति का रंग जमने वाला है। नवकार मित्र मंडल की ओर से कोटा रोड स्थित यश विहार, अहिंसा सर्किल पर ‘एक शाम श्री टोंडगढ़ कला गोरा भैरूजी के नाम’ विशाल भजन संध्या आयोजित होगी। शाम 7.15 बजे से प्रभु इच्छा तक चलने वाली भक्ति संध्या में राजस्थान के प्रसिद्ध भजन गायक सोनू सिसोदिया (पाली) और प्रेम शंकर जाट (भीलवाड़ा) भैरूजी के भजनों से श्रद्धालुओं को भक्तिरस में सराबोर करेंगे।
श्री काल भैरव मुख्य उपासक विद्यासागर पंडियार, श्री नाकोड़ा उपासक कपिल पंडियार व श्री देवनारायण उपासक रतनलाल सेन के सानिध्य में होने वाले आयोजन में भजनों के साथ धार्मिक-सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी होंगी। आयोजकों ने धर्मप्रेमी बंधुओं से सपरिवार पहुंचकर भक्ति संध्या में शामिल होने का आह्वान किया है।