हेमजी का तला में जिला स्तरीय बॉक्सिंग एवं वुशू प्रतियोगिता का शुभारंभ

(चिमु धतरवाल)

बायतु । स्मार्ट हलचल|हेमजी का तला स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में 70वीं जिला स्तरीय 14 वर्षीय छात्र बॉक्सिंग तथा 17 एवं 19 वर्षीय छात्र-छात्रा वुशू खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ। प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सहभागिता निभाकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम में सांसद बाड़मेर-जैसलमेर उम्मेदाराम जी बैनीवाल, प्रधान बायतु सिमरथाराम जी चौधरी, सरपंच बायतु चिमनजी गोमाराम जी पोटलिया, सीबीईओ बायतु अणदाराम जी, प्रधानाचार्य हरजीराम जी, पूर्व प्रधानाचार्य प्यारी चौधरी एवं पूर्व प्रधानाचार्य पारसमल जी लीलड़ सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी, शिक्षक, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।
अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। वक्ताओं ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। उचित अवसर, मार्गदर्शन और प्रोत्साहन मिलने पर ये खिलाड़ी जिला, प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर पर क्षेत्र का नाम रोशन कर सकते हैं।
प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर ग्रामीणों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली। खिलाड़ियों के प्रति ग्रामीणों के उत्साह और समर्थन से आयोजन स्थल पर खेलमय वातावरण बना रहा।
प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों से आए खिलाड़ियों ने बॉक्सिंग एवं वुशू में अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। आयोजकों ने सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए निष्पक्ष खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने का आह्वान किया।