सुभाषनगर थाना पुलिस ने महिलाओं के जेवरात चोरी करने वाले शातिर अपराधी को किया गिरफ्तार

स्मार्ट हलचल|भीलवाड़ा ज़िले के सुभाषनगर थाना पुलिस ने रोडवेज बस स्टैंड पर महिलाओं को निशाना बनाकर जेवरात चोरी करने वाले शातिर अपराधी शंभू कीर उर्फ अजय को गिरफ्तार कर लिया है।09 अगस्त 2026 को श्रीमती मंजू कंडारा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि बस स्टैंड पर एक अनजान व्यक्ति ने बातों में उलझाकर उनके गले का मांदलिया, कान की टोंटी, मोबाइल फोन और नकद 1000 रुपये बैग में रखवाकर बैग चोरी कर लिया।
इस मामले में थाना सुभाषनगर पर प्रकरण संख्या 260/2026 धारा 303(2) बीएनएस में दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया।

गठित टीम ने सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण किया और मुखबिरों की मदद से आरोपी की पहचान की। आरोपी शंभू कीर उर्फ अजय (28), निवासी नैनपुरीया थाना नाथद्वारा, राजसमंद को गिरफ्तार किया गया।
आरोपी महिलाओं को भ्रमित कर उनके जेवरात उतरवाने और लेकर फरार होने का आदी है। उसके खिलाफ पूर्व में भी कई मामलों में चार्जशीट दाखिल हो चुकी है।

पुलिस अधीक्षक श्री सागर राणा के आदेशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री राजेश आर्य और पुलिस उपाधीक्षक सदर श्री नेमीचंद चौधरी के सुपरविजन में यह कार्रवाई की गई।