स्मार्ट हलचल|शाहपुरा धर्मशाला धनोप माता जी परिसर में आज समिति के संरक्षक की अध्यक्षता में आम सभा का आयोजन किया गया। सभा की अध्यक्षता भागचंद बलाई निवासी कनेछन कलां एवं नंदकिशोर बलाई निवासी रतनपुरा ने संयुक्त रूप से की।सभा में सर्वप्रथम समिति के संरक्षक ने धर्मशाला के मुख्य गेट पर छत डलवाने के लिए “खरीद कमेटी” गठित करने का प्रस्ताव रखा। प्रस्ताव पर विस्तृत चर्चा के बाद सर्वसम्मति से इसे पारित किया गया।
गठित खरीद कमेटी में निम्न पदाधिकारी शामिल किए गए:
1. उपाध्यक्ष – बजरंग बलाई, कैरोट
2. कोषाध्यक्ष – देबीलाल बलाई, देवरी
3. सचिव – सुरेश बलाई, आसण
4. महामंत्री – रमेश बलाई, उमेदपुरा
5. सदस्य – कैलाश बलाई, जयसिंहपुरा एवं जगदीश बलाई, नई राज्यास
प्रस्ताव का समर्थन समाज के सक्रिय सदस्यों बन्नालाल बलाई, तस्वारिया बासां, कैलाश बलाई नई राज्यास, रामेश्वर बलाई रतनपुरा, रामेश्वर बलाई उमेदपुरा, छाना लाल बलाई, पांचू बलाई, गोपाल बलाई पुरानी अरवड़, गोपाल बलाई कैरोट सहित अनेक समाज बंधुओं ने किया।
सभा में समिति सचिव सुरेश जलवानिया निवासी आसण द्वारा “धर्मशाला परिसर में पौधारोपण” का प्रस्ताव भी रखा गया। इस प्रस्ताव का समिति संरक्षक शंकर बलाई, अध्यक्षगण भागचंद बलाई, नंदकिशोर बलाई एवं समस्त समिति सदस्यों ने समर्थन कर परिसर में पौधारोपण किया।
इस अवसर पर समिति को समाजसेवी महावीर बलाई मकवाणा, गांगलास द्वारा वाटर कूलर भेंट किया गया। इसके लिए समिति के सभी पदाधिकारियों एवं समाज के मोतवीर सदस्यों ने हार्दिक आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया।
कार्यक्रम के अंत में समिति अध्यक्ष गोवर्धन बुनकर एवं उपाध्यक्ष बजरंग बलाई निवासी कैरोट ने सभा में उपस्थित सभी सदस्यों का आभार व्यक्त कर सभा का समापन किया।
