गंगापुर
(दिनेश लक्षकार)
स्मार्ट हलचल|शिवरती निवासी लादू लाल राणावत व उनकी पत्नी को सोमवार सुबह गांव के ग्रामीणों ने तिलक लगाकर व माला पहनाकर मंडफिया धाम के लिए पैदल यात्रा पर रवाना किया।
राणावत के जय अंबे बोरवेल नाम की फर्म है । दंपति मेवाड़ के आराध्य देव सांवरिया सेठ के दरबार में पहुंचकर अपनी मनोकामना पूर्ण होने की कृतज्ञता स्वरूप शुद्ध चांदी की 311 ग्राम वजन की जय अंबे बोरवेल गाड़ी भेंट करेंगे।लादू लाल राणावत ने बताया कि उनकी मनोकामना पूरी होने के उपलक्ष्य में उन्होंने यह भेंट चढ़ाने का संकल्प लिया था। शिवरती से मंडफिया धाम तक पैदल यात्रा पूरी करने के बाद वे सांवरिया सेठ के समक्ष यह चांदी की बोरवेल गाड़ी अर्पित करेंगे।स्थानीय श्रद्धालुओं में इस घटना की काफी चर्चा हो रही है।
