सहकारिता मंत्री दक ओर विधायक जीनगर को जनता का झटका, दोनों को जनता ने दिखाया असली आईना

ओम जैन

शंभूपुरा।स्मार्ट हलचल|चित्तौड़गढ़ जिले में भाजपा के वतर्मान में एक मात्र मंत्री है गौतम कुमार दक जिन्हें सहकारिता विभाग की प्रदेश की कमान सौंपी हुई है, लेकिन हाल ये है कि वो अपने ही विधानसभा क्षेत्र की बड़ीसादड़ी नगर पालिका नही बचा पाए, यह मंत्री दक से जनता की नाराजगी साफ दिखाती है।
बड़ीसादड़ी में नगर निकाय चुनाव में 25 वार्ड में कोंग्रेस 13 वार्ड जितने में कामयाब रही तो वही भाजपा 12 के साथ हार झेलकर बैठ गई, कही ना कही मंत्री गौतम दक ओर भाजपा के प्रति यहाँ जनता की नाराजगी साफ दिखी तभी सत्ता में होने एवं स्थानीय विधायक के मंत्री होने के बावजूद भी यहाँ भाजपा को हार का मुंह देखना पड़ा, इसे कोंग्रेस मंत्री दक की बड़ी हार बता रही है, तो वही भाजपा के ही कार्यकर्ता इसे मंत्री दक की सक्रियता पर सवाल उठाते हुए, स्थानीय कार्यक्रमो, पार्टी की बैठकों से दूरी बनाना, आम जनता तो दूर कार्यकर्ताओ तक कि सुनवाई ना करना, ओर विकास कार्यो में कोई बड़ी उपलब्धि हासिल ना करना जैसे कारणों को भी प्रमुख बता रहे है।

पांचवी बार के विधायक को जनता ने दोनों शीट से नकारा

जिले में मंत्री दक से भी बड़ी हार के चर्चे तो कपासन विधायक अर्जुनलाल जीनगर के भी है, ये पांचवी बार विधायक होने के बावजूद ना कपासन पालिका का बोर्ड बचा पाए ना ही आकोला का, जनता ने इन्हें दोनों पालिकाओं में सिरे से नकार दिया, जबकि आकोला में तो नई नगर पालिका बनने के बावजूद कोंग्रेस ने एक तरफा बाजी मार ली और विधायक जीनगर व भाजपा हाथ मलती रह गई, इस चुनावी परिणाम से आगामी विधानसभा चुनाव पर भारी असर पड़ेगा इस बात में कोई अतिश्योक्ति नही है, भाजपा का बड़ीसादड़ी से बुरा हाल कपासन में ओर उससे भी ज्यादा बुरा हाल आकोला में हुआ, इससे लगता है जनता कही ना कही परिवर्तन की ओर मुड़ चुकी है।