बाड़मेर में तीन दिवसीय आचार्य सम्मेलन शुरू, 243 आचार्य-आचार्याओं ने लिया भाग

(चिमु धतरवाल)

बाड़मेर।स्मार्ट हलचल|आदर्श शिक्षण समिति बाड़मेर के तत्वावधान में आदर्श विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक बाड़मेर में शनिवार से तीन दिवसीय आचार्य सम्मेलन का शुभारंभ हुआ। सम्मेलन में बायतु व बाड़मेर संकुल के विभिन्न विद्या मंदिरों से 243 आचार्य एवं आचार्याओं ने भाग लिया।
सम्मेलन में शिक्षा, संस्कार, व्यक्तित्व विकास और सामाजिक समरसता सहित विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण एवं बौद्धिक सत्र आयोजित किए जा रहे हैं। उद्घाटन सत्र में विद्या भारती जोधपुर प्रांत कार्यकारिणी सदस्य महेंद्र कुमार दवे ने संत रविदास के जीवन से प्रेरणा लेते हुए सामाजिक समरसता और समानता का संदेश दिया।
इस दौरान श्रेष्ठ कार्य करने वाले आचार्यों का सम्मान किया गया तथा आदर्श विद्या मंदिर बाड़मेर की ई-पत्रिका के प्रथम अंक का विमोचन भी किया गया। कार्यक्रम में मोहनलाल जोशी, किशनाराम बिश्नोई सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।