राजस्थान फार्मासिस्ट कर्मचारी संघ के सह-सचिव पद पर संदीप बबेरवाल नियुक्त

खेतड़ी। स्मार्ट हलचल|राजस्थान फार्मासिस्ट कर्मचारी संघ द्वारा प्रदेश स्तर पर कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें प्रदेश के अनेक फार्मासिस्ट को अलग-अलग पद की जिम्मेदारी दी गई इस जिम्मेदारी में झुंझुनू जिले के खेतड़ी ब्लॉक के फार्मासिस्ट अध्यक्ष संदीप बबेरवाल को प्रदेश स्तर पर सह सचिव पद की जिम्मेदारी दी गई जिम्मेदारी से मिलने के बाद खेतड़ी ब्लॉक के सभी फार्मासिस्टों में उनको बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं दी एवं माला व साफा पहनकर स्वागत किया गया। फार्मासिस्टों ने बताया कि पूर्व में भी कई वर्षों से इन्हें खेतड़ी ब्लॉक में अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी जा चुकी है और वर्तमान में भी अध्यक्ष पद पर कार्यरत हैं। इनका कार्यकाल फार्मासिस्ट के हित में बहुत ही अच्छा रहा है। एवं फार्मासिस्ट की मांग को समय-समय पर जिला स्तर पर एवं प्रदेश स्तर पर उठाया है। इनका कार्य बहुत ही श्रेष्ठ रहा है। किसी को ध्यान में रखते हुए उन्हें प्रदेश स्तर पर भी स्थान मिला। सह सचिव संदीप बबेरवाल ने यह भी जानकारी दी कि जब भी खेतड़ी ब्लॉक के फार्मासिस्टों की कोई भी समस्या होगी तो उसका समाधान तुरंत प्रभाव से किया जाएगा एवं किसी भी फार्मासिस्ट का शोषण नहीं होने देंगे। चाहे इसके लिए मुझे प्रदेश स्तर पर स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारियों से मिलना पड़े। क्योंकि खेतड़ी ब्लॉक के फार्मासिस्टों ने मुझे उनकी समस्या को तुरंत प्रभाव से समाधान करने पर ही लगातार अध्यक्ष पद पर नियुक्त कर रहे हैं। एवं ब्लॉक के फार्मासिस्टों को भी पूर्ण विश्वास है कि अध्यक्ष हमारी समस्या का तुरंत समाधान करवा देंगे। नवनिर्वाचित सहसचिव का ब्लॉक स्तर पर जल्दी ही सम्मान समारोह का कार्यक्रम रखा जाएगा।