दीपक राठौर
बिजौलियाँ|स्मार्ट हलचल|बिजौलियाँ पुलिस और जिला स्पेशल टीम ने 9 माह से फरार चल रहे दुष्कर्म के 5 हजार के इनामी आरोपी रोडू बंजारा, उम्र 46 वर्ष, निवासी गोरधनपुरा बिजौलियाँ को चित्तौड़गढ़ से किया गिरफ्तार|
थानाधिकारी स्वागत पांड्या ने बताया कि थाना बिजौलिया के प्रकरण में आरोपी द्वारा शादी करने का झुठा वादा कर बलात्कार करने के मामले में नौ महिने से आरोपी रोडू बंजारा फरार चल रहा था। जिस पर जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा 5000 रूपये का ईनाम भी घोषित किया था। जिला स्पेशल टीम के सहायक उप निरीक्षक सत्यनारायण और कांस्टेबल राधेश्याम द्वारा आम सुचना सकलंन कर लगातार पीछा कर आरोपी रोडू बंजारा को चितौडगढ से गिरफ्तार किया गया |
