खखरेरू /स्मार्ट हलचल।फतेहपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से 15 वर्षीय किशोरी को शादी का झांसा देकर युवक के साथ फरार होने का मामला सामने आया है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पीड़िता के पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 16 मई को वह परिवार सहित एक रिश्तेदारी में निमंत्रण कार्यक्रम में गए थे। इस दौरान उनकी नाबालिग पुत्री घर पर अकेली थी। वापस लौटने पर घर में बेटी न मिलने से परिजनों के होश उड़ गए। उन्होंने आसपास और संभावित ठिकानों पर काफी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी।
खोजबीन के दौरान परिजनों को सूचना मिली कि गुरसंडी गांव निवासी पारुल (21) पुत्र अमृतलाल उनकी पुत्री को शादी का झांसा देकर अपने साथ ले गया है। इसके बाद पीड़ित पिता ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।
थाना प्रभारी विद्या प्रकाश सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस टीम किशोरी की तलाश में जुटी है और मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
