आम रास्ते से मिट्टी हटाने को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, चार लोग गिरफ्तार

जे पी शर्मा

बनेडा – उपखण्ड सर्किल के नवगठित कोडलाई ग्राम पंचायत मुख्यालय पर सोमवार को आम रास्ते पर पडी मिट्टी हटाने को लेकर दो पक्षों में विवाद की सुचना पर उपखण्ड अधिकारी बाबूलाल के निर्देश पर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। आपस में झगड़ा करते दो पक्षों के चार जनो को गिरफ्तार किया है । एसडीएम के निर्देश पर थाना प्रभारी राजुराम काला. कार्यवाहक सहायक विकास अधिकारी सुर्यवीर सिंह व ग्राम विकास अधिकारी दुर्गा लाल. प्रशासक /सरपंच सालरियाकला , हल्का पटवारी के साथ ही गांव कोडलाई में कानुन व्यवस्था हैतु डयुटी हैतु एचसी गिरधारी राम (661) मय जाप्‍ता के मौके पर पहुंचे। जहां पर दो पक्ष आपस में रोड पर गंदगी की साफ सफाई करने व मिटटी को हटाने को लेकर मौके पर विवाद करने लगे। जिस पर प्रथम पक्ष श्रीराम पिता प्रहलाद राय कुमावत (32) . शिवनन्‍दन पिता प्रहलाद राय कुमावत (29) साल तथा दुसरे के पक्ष फुलचन्‍द पिता नानूराम कुमावत (33) . श्रीराम पिता नानूराम कुमावत (34) कोडलाई को शान्ति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया है। वही प्रशासन द्वारा आम रास्ते का खुलासा करवाया गया।