दुर्घटना बीमा योजना के तहत पीड़ित परिवार को मिला 10 लाख रुपये का सहायता चेकसहकारी समिति में दुर्घटना बीमा होने के कारण परिजनों को आर्थिक सहायता स्वीकृत हुई।
काछोला 9 जुलाई – स्मार्ट हलहल|\क्षेत्र की राजगढ़ ग्राम सेवा सहकारी समिति के माध्यम से दुर्घटना बीमा योजना के तहत एक वर्ष पूर्व बनास नदी में डूबकर मृत हुए घीसा पुत्र गंगाराम बैरवा निवासी कटारियों का खेड़ा के परिजनों को 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई।
समिति व्यवस्थापक शंकरलाल सुथार ने बताया कि एक वर्ष पूर्व घीसा अपनी भैंस चराने बनास नदी किनारे गया था। इस दौरान पैर फिसलने से वह नदी में डूब गया, जिससे उसकी मृत्यु हो गई थी। सहकारी समिति में दुर्घटना बीमा होने के कारण परिजनों को आर्थिक सहायता स्वीकृत हुई।
मांडलगढ़ विधायक गोपाल खंडेलवाल ने नॉमिनी जगदीश चंद्र बैरवा को 10 लाख रुपये का चेक सौंपा। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि संदीप महेश्वरी, मुकेश कुमार पाराशर, किसान नेता बद्रीलाल गुर्जर, सोनू धोबी, नारायण धाकड़, रघुराज सिंह, गोपाल गुर्जर, सांवरा गुर्जर सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
पीड़ित परिवार ने विधायक गोपाल खंडेलवाल, भाजपा सहसंयोजक संदीप सोनी तथा राजगढ़ ग्राम सेवा सहकारी समिति की कार्यकारिणी एवं व्यवस्थापक शंकरलाल सुथार का पीड़ित परिवार को संबल देने के लिए धन्यवाद अर्पित किया किया। इस अवसर पर वार्ड पंच सोनू धोबी, निर्मल कुमार मीणा, रघुराज सिह सोलंकी, रामप्रसाद बलाई
सहित आदि उपस्थित थे।
