झंडे की रस्म के साथ क़ाछोला में धौलाई वाले बाबा के उर्स का आगाज

क़ाछोला हजरत निजामुद्दीन निजामी के उर्स पर पहुंचने लगे जायरीन,चादर शरीफ व अकीदत के करेंगे फूल पेश

नारा ए तकबीर,अल्लाहु अकबर सहित उर्स मुबारक जिन्दाबाद के गूंजे नारे,,,,,

क़ाछोला 9 जुलाई-स्मार्ट हलहल|कस्बे में हजरत निजामुद्दीन निजामी धौलाई वाले बाबा की दरगाह पर झंडे की रस्म के साथ व कुरान की तिलावत के साथ उर्स का आगाज हुआ।इससे पूर्व पेश इमाम मौलाना मोहम्मद शाह आलम ने मदरसा के तलबाओ के साथ कुरान ख्वानी की गई और सलातो सलाम के साथ उर्स मुबारक जिंदाबाद व नारा ए तकबीर के साथ उर्स का झंडा दरगाह व उर्स कमेटी सदर हाजी शरीफ मोहम्मद मंसूरी के सानिध्य में पेश किया।सदर हाजी शरीफ मोहम्मद मंसूरी ने बताया कि 10 जुलाई शुक्रवार को दोपहर 2 बजे बाई स्तिथ मदरसा से चादर शरीफ का जलसा अनवर भाई कव्वाल बेंगू व जय हिन्द बेंड अकील भाई निम्बाहेड़ा के साथ शुरू होगा जो बस स्टैंड सदर बाजार होता हुआ शाम 6 बजे धौलाई वाले बाबा की दरगाह पर अकीदतमंदों द्वारा चादर शरीफ व अकीदत के फूल पेश होंगे वही देर शाम अनवर भाई बेंगू कव्वाल द्वारा कलाम पेश होंगे। 11 जुलाई शनिवार को कुल की रस्म के साथ सम्पन्न होंगे।झंडे की रस्म के दौरान मौलाना मोहम्मद शाह आलम, सदर हाजी शरीफ मोहम्मद मंसूरी, हाजी मोहम्मद शाबिर रँगरेज,कमालुद्दीन रँगरेज,हाजी रमजान अली बिसायती, रफ़ीक़ मोहम्मद मंसुरी,अब्बास अली बिसायती,मुबारिक हुसैन मंसुरी,फिरोज मेवाती,बाबू शाह,महबूब कायमखानी,मुबारिक रँगरेज,असलम मोहम्मद रँगरेज,साहिल मंसूरी,सरफू साह,दानिश मोहम्मद,दिलशाद खान,आसिफ मंसूरी,मोहम्मद आतिफ रँगरेज सहित आदि उपस्तिथ थे।