अमर चन्द बैरवा
स्मार्ट हलचल।दौसा सदर थाना पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल नंबर RJ29SP5214 भी बरामद कर ली है।पुलिस अधीक्षक दौसा पीयूष दीक्षित आईपीएस के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शंकर लाल आरपीएस तथा वृत्ताधिकारी दौसा कपिल आरपीएस के सुपरविजन में सदर थाना प्रभारी युधिष्ठिर पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई थी।
*डेयरी के बाहर से चोरी हुई थी बाइक*
पुलिस के अनुसार, परिवादी सुनील कुमार बैरवा निवासी बैरवा ढाणी पाडली, हाल सरस दूध डेयरी, करणी नगर, दौसा ने 16 जुलाई 2026 को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में बताया गया कि 14 जुलाई को सुबह करीब 7 से 9 बजे के बीच करणी नगर स्थित सरस दूध की डेयरी के पास से उसकी काले रंग की एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल चोरी हो गई।
इस पर सदर थाना पुलिस ने प्रकरण संख्या 283/2026, धारा 303(2) बीएनएस में मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया।
*सीसीटीवी फुटेज से आरोपी तक पहुंची पुलिस*
जांच के दौरान पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज एवं अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान की गई। इसके बाद पुलिस ने महेश कुमार पुत्र बाबूलाल महावर, उम्र 28 वर्ष, निवासी गीता हॉस्पिटल के पास, सैंथल मोड़, दौसा को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी की निशानदेही/कब्जे से चोरी की गई एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल RJ29SP5214 बरामद कर ली। मामले में आरोपी से पूछताछ एवं अनुसंधान जारी है।
*कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम*
कार्रवाई में सदर थाना प्रभारी युधिष्ठिर पुलिस निरीक्षक, सहायक उपनिरीक्षक ओमप्रकाश, हैड कांस्टेबल संतलाल नं. 116, कांस्टेबल महेश कुमार नं. 884, कांस्टेबल निरोत्तम नं. 657 तथा कांस्टेबल कैलाश प्रसाद नं. 487 शामिल रहे।