Homeराज्यउत्तर प्रदेशमुख्यमंत्री महोदय को संबोधित 6 सूत्रीय मांग पत्र बिसवां लॉयर्स एसोसिएशन के...

मुख्यमंत्री महोदय को संबोधित 6 सूत्रीय मांग पत्र बिसवां लॉयर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष की अगुवाई में उपजिलाधिकारी को सौपा गया

स्मार्ट हलचल
आशीष त्रिपाठी

बिसवां (सीतापुर)स्मार्ट हलचल/अधिवक्ता मौलिक अधिकार संरक्षण अधिवेशन, प्रयागराज में 22 सितंबर 2024 को लिए गए निर्णय एवं पारित किए गए प्रस्तावों के अनुक्रम मे बिसवां लॉयर्स एसोसिएशन,बिसवां द्वारा तहसील के शहीद पार्क में प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री महोदय को संबोधित 6 सूत्रीय मांग पत्र संघ के अध्यक्ष अश्वनी कुमार त्रिपाठी की अगुवाई में उपजिलाधिकारी मनीष कुमार को सौपा गया। मांग पत्र में माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद द्वारा याचिका संख्या 12/24 दिनांक 7 अगस्त 2024में आदेशित बार हड़ताल व शोक सभा पर रोक लगाने के संबंध में बार काउंसिल के क्षेत्राधिकार में दखल देने वाला है जिसका बार काउंसिल संज्ञान लेकर माननीय उच्च न्यायालय में पैरवी कर समाधान कराए। तहसील एवं जनपद के सभी बार एसोसिएशन के सभी अधिवक्ताओं की समस्याओं के निवारण हेतु प्रशासनिक न्यायमूर्ति माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद द्वारा स्वयं किया जाए, अधिवक्ताओं का सामूहिक स्वास्थ्य बीमा 10 लाख रुपए किया जाए, एवं सामूहिक टर्म पॉलिसी 10 लाख रुपए आच्छादित किया जाए।अधिवक्ता सुरक्षा कानून लागू करना,अधिवक्ताओं को विधान परिषद में सीटे देना शामिल है। इस अवसर पर प्रमुख रूप से सचिव सुशील शुक्ला,मन्नालाल बाजपेई,राजेंद्र प्रताप सिंह, निर्भय कुमार मौर्य,कमलेद्र कुमार बाजपेई, राजेश सिंह अशोक कुमार रस्तोगी रजनीश कुमार मिश्रा आनंद कुमार मेहरोत्रा राजकिशोर मिश्रा अनिल अवस्थी,राजेंद्र वर्मा प्रमोद मिश्रा हरिश्चंद्र गोस्वामी मोहम्मद शोएब, मनमोहन ओम जी मिश्रा मनोज भार्गव मोहित कश्यप पंकज अवस्थी, रामपाल वर्मा राकेश यादव कुशल वर्मा रेणु देवी, रामदास यादव, विपिन यादव सैकड़ो अधिवक्ता सम्मिलित रहे।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES