बूंदी आगार से 11 नई बसों को एडीम सीलिंग रमेश देव ने हरि झंडी दिखाकर विभिन्न विभिन्न मार्गों पर किया रवाना

स्मार्ट हलचल|बूंदी आगार में आज 1 अगस्त शनिवार से 11 नई बसों को मार्ग पर भेजा गया जिसका शुभारंभ एडीएम सीलिंग रमेश देव के द्वारा हरि झंडी दिखा कर किया गया जिसमें केशोरायपाटन सुबह 7:15बजे की 3 चक्कर नई बस एवं डिगी कल्याण बस वाया कोटा बूंदी देवली टोडा मालपुरा मार्ग हेतु हरि झंडी दिखा कर रवाना की गई साथ ही प्रातः 4:30बजे बूंदी से कोटा जंक्शन की बस का भी यात्रियों ने लाभ लिया और मात्र 55 रुपए पुरुष व 30 रुपए में महिला यात्रियों ने सीधा कोटा रेल्वे स्टेशन की यात्रा का लाभ लिया इस प्रकार बूंदी आगार द्वारा नवीन बसों को वर्तमान के जयपुर अजमेर खाटूश्यामजी आदि मार्गो पर नवीन बसों को भेजा और यात्रियों को नई बस का सुखद लाभ मिला l

बसों के शुभारंभ के दौरान मुख्य प्रबंधक डॉ घनश्याम गौड़ ने एडीएम साब का स्वागत किया एवं प्रबंधक संचालन महेंद्र कुमार मीणा व अन्य रोडवेज स्टाफ उपस्थित रहे साथ ही सेवानिवृत रोडवेज स्टाफ को भी सम्मान पूर्वक शुभारंभ में बुलाया गया नवीन बसों से यात्री एवं बूंदी वासियों को राहत भरे सफर की सौगात मिलेगी।