मतदान की हर गतिविधि पर प्रशासन की पैनी नजर, गांवों में पहुंचे एसडीएम

पांच ग्राम पंचायतों के मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान के लिए दिए निर्देश

अनिल कुमार खींची ब्यावर । पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के तहत मतदान प्रक्रिया पर प्रशासन की

स्मार्ट हलचल। लगातार निगरानी बनी हुई है। इसी क्रम में उपखंड अधिकारी एवं रिटर्निंग अधिकारी जयपाल सिंह राठौड़ ने विभिन्न ग्राम पंचायतों के मतदान केंद्रों का दौरा कर चुनावी व्यवस्थाओं का जायजा लिया।एसडीएम राठौड़ ने फतेहगढ़सला, रूपनगर, सरगांव, सराधना एवं पाखरियावास सहित विभिन्न मतदान केंद्रों पर पहुंचकर मतदान प्रक्रिया का निरीक्षण किया। उन्होंने मतदान कार्मिकों से व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए पीआरओ को मतदान सुचारू, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान मतदान केंद्रों पर व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। प्रशासन एवं पुलिस की टीमें कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्क रहीं। क्षेत्र में मतदान शांतिपूर्ण जारी रहा तथा प्रशासनिक स्तर पर पूरी प्रक्रिया की निरंतर निगरानी की गई।