गंगापुर सिटी: UCC लागू करने की मांग, महिला-पुरुष समानता और पुरुष सुरक्षा को लेकर मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

गंगापुर सिटी, 31 जुलाई 2026|स्मार्ट हलचल|डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी राष्ट्रीय विचार मंच के राष्ट्रीय प्रवक्ता *हिंदू रत्न राहुल गोयल* ने गुरुवार को गंगापुर सिटी कलेक्ट्रेट में अतिरिक्त जिला कलेक्टर के माध्यम से राजस्थान के मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।ज्ञापन में राजस्थान में *Uniform Civil Code* लागू करने की मांग की गई। श्री गोयल ने कहा कि संविधान के अनुच्छेद 44 में सभी नागरिकों के लिए एक समान कानून का प्रावधान है। लेकिन आज भी शादी, तलाक और संपत्ति के मामले में अलग-अलग पर्सनल लॉ से समाज में भेदभाव बढ़ रहा है।

उन्होंने 3 मुख्य मांगें रखीं:
1. *महिला-पुरुष को कानून में पूर्ण समानता*
2. *पुरुषों को भी झूठे मुकदमों और घरेलू हिंसा से सुरक्षा*
3. *जाति-धर्म से ऊपर उठकर “एक देश एक कानून”*

श्री गोयल ने कहा उत्तराखंड और गुजरात के बाद राजस्थान को भी UCC लागू करके देश के सामने उदाहरण प्रस्तुत करना चाहिए। इससे सभी जातियों और सभी लिंगों को समान न्याय मिलेगा।

इस दौरान विचार मंच के कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।