मुस्कान वेलफेयर सोसाइटी द्वारा 11 निर्धन एवं जरूरतमंद बच्चियों को लिया गोद

सत्र वर्ष 2026-27 की 11छात्राओं की ,एडमिशन फीस सोंपी विद्यालय के प्राचार्य को

बूंदी- स्मार्ट हलचल|मुस्कान वेलफेयर सोसाइटी द्वारा वर्ष 2026-27 में ग्यारह (11) निर्धन एवं जरूरतमंद बच्चियो को गोद लिया गया। मुस्कान संस्था उनके साल भर की पढ़ाई का खर्चा वहन करेगी। ये राजकीय महारानी उच्च माध्यमिक विद्यालय की कक्षा 10 एवं 12 की छात्राए है। इसी क्रम में सर्वप्रथम आज विद्यालय के प्रधानाचार्य रितेश सनाठाय को ग्यारह छात्राओ की एडमिशन फीस सौपी गई।मुस्कान अध्यक्ष डॉ नीतू नुवाल ने जानकारी दी कि प्रधानाचार्य महोदय ने मुस्कान संस्था द्वारा किए जाने वाले इस पुनीत कार्य के लिए सभी मुस्कान सदस्यों का आभार व्यक्त किया एवं बालिकाओ के चेहरो पर मुस्कान लाने के इस प्रयोजन की प्रशंसा की।

इस कार्यक्रम के दौरान मुस्कान सचिव मुकेश शर्मा, उपाध्यक्ष सोनल नुवाल, सदस्य असरार अंसारी, अंकिता नुवाल, स्तुति, अध्यापक गण अनुपमा गौतम, रिंकू मंत्री, तेजमल जैन, जसबीर मीणा इत्यादि उपस्थित रहे ।