बूंदी- स्मार्ट हलचल|हरफूल सिंह यादव ने बूंदी पहचकर आज बूंदी जिला कलेक्टर का पदभार ग्रहण कर लिया है। उन्होंने बताया कि उनकी पहली प्राथमिक शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता और पर्यटन रहेगी। किसानों को आने वाली हर परेशानी को दूर करने की कोशिश की जाएगी।जिला कलेक्टर के दोपहर बाद सरकिट हाउस पहुंचने पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर रामकिशोर मीणा, सीओ,रवी वर्मा, एवं उपखंड अधिकारी बूंदी एवं तहसीलदार बूंदी ने स्वागत किया।जिला कलेक्टर हरफूलसिंह यादव ने बताया कि आमजन की हर शिकायत को प्रमुखता से लिया जाकर उसका निस्तारण करने के हर सम्भव प्रयास होंगे। उन्होंने कहा कि पर्यटन की दृष्टि से बूंदी राजस्थान में एक बहुत अच्छा शहर माना जाता है। इसलिए पर्यटन की दृष्टि से शहर को सुंदर बनाने के
हर सम्भव प्रयास किए जाएंगे।
मीडिया से चर्चा के दोरान उन्होंने कहा कि बूंदी जिले
का सर्वांगीण विकास उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी। बूंदी शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के हर सम्भव प्रयास किये जाएंगे।
