पुष्कर सभापति का अधिवक्ताओं ने किया अभिनंदन

(हरिप्रसाद शर्मा)

पुष्कर/ अजमेर/स्मार्ट हलचल|नगर परिषद पुष्कर के सभापति एडवोकेट राजेंद्र बाकोलिया उर्फ रोहन के स्वागत और सम्मान का सिलसिला लगातार जारी है। सभापति बनने के करीब 20 दिन बाद भी उन्हें बधाई देने वालों का उत्साह कम नहीं हुआ है। मंगलवार को नगर परिषद कार्यालय में अधिवक्ताओं एवं शुभचिंतकों ने सभापति का गर्मजोशी से स्वागत कर उन्हें शुभकामनाएं दीं।इस दौरान एडवोकेट रोहन पाराशर, एडवोकेट मयंक शर्मा, रविकांत पाराशर, नरेंद्र पाराशर, आशीष पाराशर और कमल पाराशर ने सभापति रोहन बाकोलिया का अभिनंदन किया। कार्यक्रम में पार्षद मोहित पाराशर भी मौजूद रहे। इस अवसर पर पार्षद मोहित पाराशर का भी स्वागत एवं सम्मान किया गया।

सभापति बनने के बाद से ही रोहन बाकोलिया से मुलाकात कर उन्हें बधाई देने वालों का सिलसिला जारी है। स्वागत समारोहों के बीच शहरवासियों की उम्मीदें भी नई परिषद से जुड़ी हैं। लोगों को आशा है कि सभापति के नेतृत्व में पुष्कर के विकास कार्यों को गति मिलेगी और शहर की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से होगा।

स्वागत-सम्मान के साथ विकास की उम्मीदें भी बढ़ीं! अब पुष्करवासियों की निगाहें नगर परिषद के आगामी कामकाज और शहर में होने वाले विकास कार्यों पर टिकी हैं।