पीएम श्री विद्यालय धामनिया में गूंजी राजस्थानी -असमिया लोकसंस्कृति की छटा

‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ कार्यक्रम में छात्राओं ने राजस्थानी- असमिया लोकनृत्य की दी मनमोहक प्रस्तुति

काछोला 13 अक्टूबर -स्मार्ट हलचल|क्षेत्र के पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, धामनिया में ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ कार्यक्रम के अंतर्गत राजस्थान -असम युग्म राज्य की संस्कृति और परंपराओं से विद्यार्थियों को परिचित करवाने के लिए राजस्थानी -असमिया लोकनृत्य का आयोजन किया गया।
विद्यालय के छात्र -छात्राओं ने पारंपरिक वेशभूषा में राजस्थानी -असमिया लोकनृत्य घूमर- बिहू की आकर्षक प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के दौरान असम की लोकसंस्कृति, संगीत, भाषा, खान-पान और रीति-रिवाजों की जानकारी भी दी गई। राजस्थानी भोजन में जहां दाल बाटी का जिक्र किया जाता है इसी तरह असम में पीठा पकवान मुख्य खाना है। पीएम श्री प्रभारी जगदीश चंद्र मंत्री ने बताया कि ” एक भारत श्रेष्ठ भारत “कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में राष्ट्रीय एकता, सांस्कृतिक विविधता के प्रति सम्मान और देश के विभिन्न राज्यों की परंपराओं को समझने की भावना विकसित करना रहा है। पीएम श्री विद्यालय में
एक भारत श्रेष्ठ भारत की प्रभारी रामप्यारी मीना ने बताया कि कार्यक्रम में लोक नृत्य के साथ-साथ विचित्र वेशभूषा का भी आयोजन किया गया जिसमें छात्र-छात्राओं ने विभिन्न राज्यों के पहनावे को लेकर अपनी प्रस्तुतियां दी। साथ ही कहा कि यह कार्यक्रम प्रति माह अलग-अलग गतिविधियों को लेकर आयोजित किया जाएगा।

कार्यक्रम का संचालन प्रभारी जगदीश चंद्र मंत्री ने किया। इस अवसर पर संस्था प्रधान हीरालाल शर्मा, देवीलाल गुर्जर, बाबूलाल खटीक, राजकुमार चौधरी,लोकेंद्र कुमार मीणा, बरखा मीना, कविता पहाड़िया तथा कक्षा 9 से 12 तक के छात्र छात्राएं उपस्थित रहीं।