खखरेरू फतेहपुर
स्मार्ट हलचल।सोशल मीडिया पर वायरल हुई एक खबर का संज्ञान लेते हुए खखरेरू थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। पुलिस ने एक नाबालिग (बाल अपचारी) सहित दो आरोपियों को दबोचकर उनके पास से 12 बोर का एक अवैध देशी तमंचा और एक मोबाइल फोन बरामद किया है मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराधी धरपकड़ अभियान के तहत खखरेरू थाना प्रभारी सत्यपाल सिंह और उपनिरीक्षक प्रशांत मिश्रा की टीम ने जांच शुरू की थी। इस दौरान पुलिस ने कोट गांव निवासी एक नाबालिग को हिरासत में लिया हिरासत में लिए गए नाबालिग की निशानदेही पर पुलिस ने बरहा गांव की नहर पुलिया के पास घेराबंदी कर मुख्य अभियुक्त महताब (24 वर्ष, निवासी बरहा) को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान महताब के पास से अवैध तमंचा बरामद हुआ। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 131/2026 के तहत आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 में मामला दर्ज किया है। नियमों के अनुसार नाबालिग आरोपी को मौके पर ही जमानत मुचलके पर रिहा कर दिया गया, वहीं मुख्य आरोपी महताब को जेल भेजने की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
