जिला सतर्कता समिति करौली में सदस्य मनोनीत किए जाने पर भाजपा नेता अल्लानूर खान का किया स्वागत

अजीम खान चिनायटा

हिण्डौन। स्मार्ट हलचल,जिला सतर्कता समिति करौली में सदस्य मनोनीत किए जाने पर भाजपा नेता अल्लानूर खान रविवार को हिंडौन सिटी के चूड़ी बाजार मार्केट में व्यापारियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया।
उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए जिला सतर्कता समिति के सदस्य अल्लानूर खान ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में सबका साथ सबका विकास के उद्देश्य से कार्य कर रही है। उन्होंने लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा कि क्षेत्र की किसी भी जन समस्या के समाधान के लिए प्रशासन के साथ बैठकर सक्रियता से प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए सभी उपस्थित नागरिकों का धन्यवाद ज्ञापित किया।
स्वागत समारोह में हाजी महमूद मनिहार के नेतृत्व में भाजपा नेता अल्लानूर खान को माला और साफा पहनाकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में हज कमेटी के मुफीद उर्फ गुड्डा मनिहार,
हाजी अब्दुल कदीर,सुलेमान काका मनिहार,आबिद उर्फ गोलू,समीर मनिहार
शाहिद हवाई सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।