भीलवाड़ा। स्मार्ट हलचल|अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की प्रदेश इकाई दक्षिण पश्चिम राजस्थान अग्रवाल सम्मेलन द्वारा प्रदेश वरिष्ट उपाध्यक्ष राकेश बुबना एवं भवानी शंकर दुदानी के नेतृत्व में आज भीलवाड़ा नगर निगम परिसर में एक भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
महिला प्रदेश अध्यक्षा रूपा परसरामपुरिया के साथ महिला महामंत्री नूतन सिंघला, रश्मी अग्रवाल, सरिता बेरिया आदि इस कार्यक्रम में नगर निगम के नवनिर्वाचित महापौर आदरणीया जसवंत कंवर जी का स्वागत सम्मान महिला प्रदेश कार्यकारणी ने किया। युवा प्रदेश महामंत्री पंकज अग्रवाल के साथ प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल अग्रवाल आदि ने उपमहापौर राधेश्याम जी सोमानी का उपरना ओढ़ाकर एवं मारवाड़ी साफे से अग्रवाल समाज की युवा प्रदेश कार्यकारिणी की ओर से आत्मीय अभिनंदन किया गया।
प्रदेश महामंत्री अमित नागौरी ने बताया कि नगर निगम में आयोजित इस गरिमामयी समारोह के दौरान अग्रवाल समाज के प्रबुद्ध जनों और पदाधिकारियों ने दोनों नवनिर्वाचित जन प्रतिनिधियों को माला, साफा और स्मृति चिह्न भेंट कर गर्मजोशी से बधाई दी।
प्रदेश उपाध्यक्ष हरीश अग्रवाल ने आशा व्यक्त करी कि अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राजस्थान सरकार द्वारा मनोनीत स्वच्छता अभियान के ब्रांड एंबेसडर के के गुप्ता जी के साथ मिलकर नगर निगम भीलवाड़ा की पूरी टीम भीलवाड़ा में स्वच्छता का एक नया आयाम स्थापित करेगी।
प्रदेश मीडिया प्रभारी देवेंद्र गोयल ने जानकारी दे कि समाज के प्रबुद्ध जनों ने इस अवसर पर हर्ष व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई कि दोनों के कुशल नेतृत्व में भीलवाड़ा शहर विकास के नए पथ पर अग्रसर होगा।
प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र मित्तल ने बताया कि इस मौके पर मुकेश अग्रवाल(नेवरिया), सुमित सिंगला,पुखराज निमोदिया, सुभाष दुदानी, आशा निमोदिया, सीमा निमोदिया आदि भी उपस्थित थे।
स्वागत के इस विशेष अवसर पर अग्रवाल सम्मेलन की मजबूत संगठनात्मक एकजुटता देखने को मिली। आज आयोजित इस कार्यक्रम में प्रदेश व जिला स्तर की सभी मुख्य टीमों ने सामूहिक रूप से हिस्सा लिया।
समारोह के अंत में नवनिर्वाचित महापौर जसवंत कंवर जी और उपमहापौर राधेश्याम जी सोमानी ने अग्रवाल समाज की प्रदेश टीम का आभार व्यक्त करते हुए भीलवाड़ा नगर निगम को एक आदर्श और जन-हितैषी संस्था बनाने तथा शहर के समग्र विकास का संकल्प दोहराया। एवम् शहर की प्रथम महिला श्री मति जशवंत कंवर जी एवं उप महापौर राधेश्याम जी सोमानी ने प्रदेश अग्रवाल सम्मेलन की टीम को यह आश्वासन दिया कि जब भी प्रदेश की टीम समाजहित के किसी भी कार्य के लिए कहेगी हम अपना पूरा सार्थक प्रयास कर उसे क्रियान्वयन करने का प्रयास करेंगे।