अग्रवाल सम्मेलन ने भीलवाड़ा में धूमधाम से मनाया गया अग्रसेन जन्मोत्सव, गौशाला में 2000 किलो हरा चारा व लापसी का लगाया भोग

भीलवाड़ा। स्मार्ट हलचल|दक्षिण पश्चिम राजस्थान अग्रवाल सम्मेलन तत्वाधान में भगवान अग्रसेन महाराज का जन्मोत्सव पखवाड़े में आज का सेवा कार्य संपन्न हुआ।प्रदेश मीडीया प्रभारी देवेंद्र गोयल ने बताया की|आज गोपाल गौशाला दूधाधारी मंदिर में विशेष गौ-सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया।
आयोजन में मुख्य इकाई के साथ-साथ दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान की प्रमुख इकाई, महिला इकाई और युवा इकाई के पदाधिकारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

प्रदेश महिला अध्यक्ष रूपा परसरामपुरिया एवं प्रदेश महिला महामंत्री नूतन सिंघला ने बताया कि जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में गौ माता को 2000 किलो हरा चारा वितरित किया गया। वहीं प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष भवानी शंकर दुदानी, प्रदेश युवा महामंत्री पंकज अग्रवाल और जिला युवा कोषाध्यक्ष पारस अग्रवाल के नेतृत्व में गौ माता को लापसी एवं गुड़ का मधुर भोग लगाया गया।

विशेष पूजन के तहत प्रदेश महामंत्री अमित नागौरी और प्रदेश उपाध्यक्ष हरीश अग्रवाल ने गौ माता को चुनरी व साड़ी अर्पण कर आरती उतारी।
सेवा के इस क्रम को आगे बढ़ाते हुए प्रदेश युवा महामंत्री पंकज अग्रवाल द्वारा गौशाला के मुख्य गौ-सेवक को ऊपरना एवं पगड़ी पहनाकर आत्मीय स्वागत व सम्मान किया गया।

इस सेवा कार्य के दौरान भवानी शंकर दुदानी, हरीश अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, गोलू अग्रवाल, रश्मि गर्ग, सरिता बेरिया, अनिता अग्रवाल सहित समाज के कई गणमान्य नागरिक, ऊर्जावान युवा और मातृशक्ति उपस्थित रहे एवं पूर्वी जोन महिला मंडल का विशेष सहयोग रहा।

दक्षिण-पश्चिम राजस्थान अग्रवाल सम्मेलन की मुख्य, युवा, महिला एवं जिला टीम के समस्त पदाधिकारियों व सदस्यों ने प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले सभी समाज बंधुओं का सहृदय आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कामना की कि भगवान अग्रसेन जी और गौ माता की कृपा समस्त समाज पर सदैव बनी रहे।