धूमधाम से मनाई गई अग्रसेन जयंती

अग्रवाल कन्या महाविद्यालय गंगापुर सिटी

गंगापुर सिटी।स्मार्ट हलचल|अग्रवाल शिक्षण संस्थान गंगापुर सिटी द्वारा अग्रवाल कन्या महाविद्यालय परिसर में महाराजा श्री अग्रसेन जी की 5150 वी जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कृष्ण कुमार गोयल सभापति नगरपरिषद गंगापुर सिटी द्वारा ध्वजारोहण किया गया एवं मां शारदे तथा महाराजा अग्रसेन जी की प्रतिमा पर मुख्य अतिथि एवं कार्यक्रम अध्यक्ष दीनदयाल गुप्ता अध्यक्ष अग्रवाल शिक्षण संस्थान सहित, समस्त पदाधिकारियों द्वारा माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सभापति कृष्ण कुमार गोयल एवं नवनिर्वाचित अग्रवाल समाज के पार्षद वीरेंद्र जी अग्रवाल, विजय गुप्ता( उर्फ विक्की), पंकज जी मंगलम , गिरधारी लाल अग्रवाल ठेकेदार,विनोद गुप्ता, राजेंद्र गुप्ता जी , ललिता देवी जी, रत्ना गुप्ता जी , रेणु अग्रवाल एडवोकेट, मंचासीन रजनीश गुप्ता सदस्य बार काउंसिल हाईकोर्ट , गोरधन लाल गुप्ता मुख्य अतिथि अग्रवाल खंडेलवाल भवन ट्रस्ट का
संस्थान कार्यकारिणी द्वारा ,पुष्पगुच्छ तथा स्मृतिचिन्ह भेंट कर एवं शाल पहनाकर कर स्वागत किया गया। संस्थान महामंत्री गिर्राज प्रसाद गुप्ता अकाउंटेंट जी ने अपने उदबोधन में अतिथियों का स्वागत परिचय एवं संस्थान की प्रगति से अवगत कराया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने सभी को अग्रसेन जयंती की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अग्रवाल शिक्षण संस्थान बालिका शिक्षा के लिए सर्वोत्कृष्ट संस्थान है अग्रवाल समाज के पूर्वजों ने जिस उद्देश्य और संकल्प के साथ इस संस्थान की नींव रखी वह पूरा हो रहा है और इस संस्थान की बालिकाएं अपना एव संस्थान का नाम रोशन कर रही है यह अपने आप में गर्व का विषय है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अग्रवाल शिक्षण संस्थान अध्यक्ष दीनदयाल गुप्ता ने समाज के भामाशाहों और समाजसेवियों को नमन करते हुए कहा उनके अथक प्रयासों से अग्रवाल शिक्षण संस्थान विशाल बट वृक्ष के रूप में खड़ा है ।आज के समय में शिक्षा और युवा शक्ति समाज के विकास की सबसे बड़ी ताकत है विशेष रूप से हमारी बेटियां आज हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है उन्हें अवसर देना और आत्मनिर्भर बनाना हम सभी की जिम्मेदारी है ।
कार्यक्रम में छात्राओं द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए जिसमें प्रमुख आकर्षण निकिता एंड ग्रुप द्वारा महाराजा अग्रसेन की जीवनी को नृत्य के द्वारा प्रस्तुत किया गया। इसके साथ प्रिया एंड ग्रुप आरंभ है प्रचण्ड है…,डिंपल एंड ग्रुप दिल है छोटा सा …,साक्षी अवस्थी एंड ग्रुप द्वारा गरबा …. अंबिका ग्रुप बुमरो बुमरो…..आदि विभिन्न आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। अग्रवाल शिक्षण संस्थान मंत्री भानु कुमार सिंघल एडवोकेट ने महाराजा अग्रसेन जी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए सभी आगंतुक अतिथियों का धन्यवाद एवं आभार प्रकट किया। इस अवसर पर महेश चंद्र आरेड्या उपाध्यक्ष अग्रवाल शिक्षण संस्थान,रमेश चंद गुप्ता पट्टी वाले कोषाध्यक्ष, ,सुरेश चंद्र गुप्ता वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष, , गोविंद जी बरनाला वाले जिला अध्यक्ष, मोहनलाल गुप्ता कुनकटा वाले अध्यक्ष अग्रवाल समाज समिति गंगापुर, दुर्लभ गोयल अध्यक्ष अग्रवाल समाज समिति उदई मोड,
लक्ष्मी अग्रवाल महोली वाले अध्यक्षअग्रवाल समाज समिति मिर्जापुर ,बाबूलाल गुप्ता सचिव अग्रवाल कन्या महाविद्यालय,मदन मोहन गुप्ता बी एड सचिव,सुरेंद्र कुमार मित्तल विद्यालय सचिव , छात्रावास सचिव ,राजेंद्र प्रसाद गुप्ता अकाउंटेंट सचिव विकास एवं वाहन ,ओमप्रकाश गुप्ता पूर्व प्रबंधक पीएनबी निर्माण संयोजक ,महेश चंद्र गुप्ता वित्त संयोजक, ओम प्रकाश गुप्ता धर्मकांटा वाले , पूर्व संस्थान अध्यक्ष,गिर्राज प्रसाद जी गुप्ता बी ई ई ओ पूर्व संस्थान अध्यक्ष, आमंत्रित सभी सम्माननीय अग्रबंधु , समस्त अग्रवाल शिक्षण संस्थान पदाधिकारी एवं कार्यकारणी सदस्यगण ,
डॉ बृजेंद्र सिंह प्राचार्य अग्रवाल कन्या महाविद्यालय, डॉ दरवेश गर्ग प्राचार्य बीएड, गोपाल लाल गुप्ता प्रधानाचार्य स्कूल , एवं समस्त स्टाफ ,छात्राएं उपस्थित थी।