शाहपुरा -राजेन्द्र खटीक।
शाहपुरा। स्मार्ट हलचल|उपतहसील मुख्यालय ढिकोला में कांग्रेस पार्टी की पंचायतीराज चुनावों को लेकर डीआर क्षेत्र एवं सीआर क्षेत्रो को लेकर संगठनात्मक बैठन का योजन हुआ। इसमें मुख्यअतिथि शाहपुरा प्रभारी पूर्व चेयरमेन चेतन पेसवानी व उपाध्यक्ष नगर पालिका गुलाबपुरा रामदेव खारोल व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष महावीर कुमावत रहे।मीटिंग का मूल उद्देश्य रहा की आगामी पंचायतीराज चुनावों में कांग्रेस एकजुटता व मजबूती से चुनाव मैदान में जाकर आमजनता के न्याय की लड़ाई लड़े और शाहपुरा पंचायत समिति में कांग्रेस का प्रधान बने पूर्ण बहुमत से।
प्रभारी चेतन पेसवानी ने बताया किसी भी बड़े नेताओ की बिना सिफारिश व धरालत पर मजबूत जिताऊ उम्मीदवार को टिकट वितरण में प्राथमिकता मिलेगी।
रामदेव खारोल ने कहा हम हर पंचायत में सर्व करवा रहे ताकि मजबूत उम्मीदवार का चयन क़र सके। भरोसा दिलाया की मेहनती कार्यकर्ताओ के साथ अन्याय नहीं होगा।
ब्लॉक अध्यक्ष शाहपुरा महावीर कुमावत ने कहा की जिस पर कांग्रेस मजबूती से नगरपालिका का चुनाव लड़ा और शाहपुरा में कांग्रेस का बोर्ड बनाया ठीक उसी प्रकार से पंचायतीराज चुनाव लड़ेंगे और सभी जगह कांग्रेस के प्रधान बनाएंगे।
पूर्व मण्डल अध्यक्ष कांग्रेस मनीष नायक ने बताया की कही वर्षो का वनवास अब जाकर खत्म हुआ। देहांत जिला अध्यक्ष रामलाल जाट व विधायक प्रत्याशी नरेंद्र रेगर दोनों सेनापति हमे मजबूत मिले है और इनके नेतृत्व में शाहपुरा बनेड़ा की कांग्रेस में नई ऊर्जा जान आयी है।आज कांग्रेस के कार्यकर्ताओ में जोश और जूनून है।
नायक ने बताया की विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को छोड़ निर्दलीय के साथ जाने वाले व्यक्तियों की बजाय सच्चे वफादार कांग्रेस व्यक्तियों की पैरवी पर सच्चे सिपाई को टिकट मिले जिससे सीआर जीतकर लेकर आएँगे।
पूर्व यूथ कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष दीपेंद्र सिंह सोलंकी ने बताया की जब जब कांग्रेस पार्टी ने हमे जिन जिन उपचुनावों जो जो जिम्मेदारी दी हमने बखूबी तन मन धन से कांग्रेस को मजबूत करने में कोई कमी कसर नहीं रखी।आज टिकिट वितरण के समय टिकट लेने कही आए परन्तु पार्टी आंकलन कर जिताऊ मेहनती को टिकट दे। जिसे भी पार्टी टिकट देगी हम उसे जीताकर लाएंगे।
युवा नेता विनोद रायका ने बताया की कांग्रेस पार्टी युवाओ को अपने कोटे के 50% टिकट दे जिससे युवा जित कर आए और युवाओ को अपने क्षेत्र के प्रतिनिधत्व करने का मौका मिल सके !
मीटिंग में कोंग्रेसजन में टिकिट को लेकर पूरा जोश जूनून रहा ।
अभिषेक पाराशर व परमेश्वर जागेटिया ने सारी व्यवस्थाए देखी और सभी आने वालो का धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस मोके पर कांग्रेस पार्टी से सभी नेतागण पदाधिकारी सरपंचगण कार्यकर्ता मौजूद रहे।