वन विभाग की नर्सरी में आयोजित कार्यक्रम में किया पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
मांडलगढ़| स्मार्ट हलचल।पर्यावरण संरक्षण एवं कृषि वानिकी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मांडलगढ़ विधायक गोपाल खंडेलवाल ने गेनौली स्थित वन विभाग नर्सरी में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेकर किसानों को ग्राफ्टेड सीताफल के पौधों का वितरण किया। कार्यक्रम राजस्थान वन विभाग एवं आरएफबीडीपी योजना के अंतर्गत आयोजित किया गया।कार्यक्रम के दौरान विधायक गोपाल खंडेलवाल ने नर्सरी परिसर में कल्पवृक्ष का पौधरोपण कर अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि कृषि वानिकी को अपनाकर किसान अपनी आय में वृद्धि करने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।
विधायक खंडेलवाल ने आमजन एवं किसानों से अधिकाधिक पौधरोपण करने तथा पौधों की नियमित देखभाल करने का आह्वान करते हुए कहा कि हरित पर्यावरण आने वाली पीढ़ियों के लिए अमूल्य धरोहर है और इसके संरक्षण में सभी की सहभागिता आवश्यक है।
कार्यक्रम में जिला वन अधिकारी मारिया साइन ए, मांडलगढ़ रेंजर मनेन्द्र पाल सिंह, विधानसभा संयोजक अनिल पारीक, मांडलगढ़ नगर मंडल अध्यक्ष अशोक जीनगर, निवर्तमान नगरपालिका अध्यक्ष संजय डांगी, निवर्तमान पार्षद अनीता सुराणा, पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष अर्जुन ब्रह्मभट्ट, मोहनपुरा ग्राम पंचायत प्रशासक रामस्वरूप तेली, भाजपा कार्यकर्ता जगदीश पुरी, कैलाश तेली सहित भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं ग्राम वन सुरक्षा समितियों के सदस्य उपस्थित रहे।
