20 लाख की सीसी सड़क का शिलान्यास, रात्या खेड़ा में विकास कार्यों को मिली नई रफ्तार

विधायक गोपाल खंडेलवाल बोले—हर गांव तक पहुंचेगी बेहतर आधारभूत सुविधाएं

 

स्मार्ट हलचल।स्मार्ट हलचल|मांडलगढ़ विधानसभा क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के क्रम में विधायक गोपाल खंडेलवाल ने मांडलगढ़ नगरपालिका क्षेत्र के रात्या खेड़ा ग्राम स्थित वार्ड संख्या 6 में 20 लाख रुपये की लागत से बनने वाली सीसी सड़क का विधिवत शिलान्यास किया। यह सड़क सुरेंद्र सिंह के मकान से राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-758) तक निर्मित की जाएगी।शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक गोपाल खंडेलवाल ने कहा कि प्रदेश सरकार के नेतृत्व में मांडलगढ़ विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ गति दी जा रही है। सड़क, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य सहित आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं, ताकि आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।

उन्होंने कहा कि सीसी सड़क निर्माण कार्य पूरा होने के बाद क्षेत्रवासियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी तथा स्थानीय विकास को नई दिशा प्राप्त होगी। उन्होंने विश्वास जताया कि विकास कार्यों का यह क्रम भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगा।

इस अवसर पर विधानसभा संयोजक अनिल पारीक, नगर मंडल अध्यक्ष अशोक जीनगर, निवर्तमान चेयरमैन संजय डांगी, पूर्व मंडल अध्यक्ष अर्जुन ब्रह्मभट्ट, पूर्व वार्ड पार्षद अनीता सुराणा, लादूलाल खटीक, नीलकमल पटवा सहित भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।