अजय देवगन ने बोम्बे हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया तुकाराम मुंडे बोले-जारी रहेगी कानूनी कार्यवाही

शाहपुरा, भीलवाड़ा (राजस्थान)-राजेन्द्र खटीक।

मुंबई/स्मार्ट हलचल|विमल पान मसाला के चर्चित विज्ञापन को लेकर बॉलीवुड अभिनेताओं और महाराष्ट्र के FDA के बीच चल रहा विवाद अब कानूनी लड़ाई के नए दौर में प्रवेश कर गया है। FDA द्वारा जारी कारण बताओ नोटिस के खिलाफ बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता अजय देवगन ने बॉम्बे हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर दी है।
इस पूरे घटनाक्रम पर महाराष्ट्र एफडीए के आयुक्त तुकाराम मुंढे ने प्रतिक्रिया देते हुए स्पष्ट किया है कि किसी भी पक्ष के अदालत में जाने के बावजूद विभाग अपनी प्रशासनिक और कानूनी कार्रवाई को नियमानुसार आगे बढ़ा रहा है।
तीन एक्टर्स को जारी किया गया था नोटिस
विमल ब्रांड के विज्ञापनों में दिखाई देने को लेकर अभिनेता अजय देवगन, शाहरुख खान और टाइगर श्रॉफ के खिलाफ एफडीए ने कार्रवाई शुरू की थी। खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने इस मामले में तीनों ही अभिनेताओं को नोटिस जारी कर उनसे स्पष्टीकरण और जवाब मांगा था।
एफडीए की इस प्रशासनिक पहल के बाद तीनों अभिनेताओं ने अपना-अपना जवाब दाखिल किया और प्रक्रिया के तहत अतिरिक्त समय की मांग की थी।